फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Body of high school student found hanging in hut

Basti News: झोपड़ी में फंदे से लटका मिला हाईस्कूल के छात्र का शव

Sun, 26 Jul 2026 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Body of high school student found hanging in hut
गायघाट निवासी मृतक छात्र सनूप यादव की फाइल फोटो
कुदरहा। कलवारी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गायघाट के वार्ड संख्या-5, दीनदयाल नगर में रविवार सुबह एक हाईस्कूल छात्र का शव खेत में बनी झोपड़ी (मड़ई) में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान सनूप यादव (16) पुत्र रामलाल यादव, निवासी वार्ड संख्या-5 दीनदयाल नगर के रूप में हुई। वह हाईस्कूल का छात्र था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता रामलाल यादव प्लंबर मिस्त्री हैं। बताया गया कि रविवार सुबह करीब पांच बजे ग्रामीण खेत की ओर गए तो पंपिंग सेट रखने के लिए बनी मड़ई में युवक का शव फंदे से लटका देखा। सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कलवारी थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार सनूप रोज की तरह शनिवार रात भोजन करने के बाद घर के पश्चिम स्थित खेत में बने मचान पर सोने गया था। सुबह उसका शव मड़ई में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने किसी भी प्रकार के विवाद या रंजिश से इनकार किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सनूप करीब चार महीने पहले बीमार था, लेकिन हाल के दिनों में उसकी तबीयत सामान्य थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed