{"_id":"6a6657a6538247833b0d5da0","slug":"under-8-cricketers-showcase-their-talent-in-odis-thrilling-tie-basti-news-c-207-1-bst1005-163078-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अंडर-8 के क्रिकेटरों ने वनडे में दिखाई प्रतिभा, रोमांचक मुकाबला टाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अंडर-8 के क्रिकेटरों ने वनडे में दिखाई प्रतिभा, रोमांचक मुकाबला टाई
विज्ञापन
मैच शुरू होने से पहले मैदान में टॉस कराते कोच स्रोत आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। पचपेड़िया स्थित सेंट जेवियर्स क्रिकेट एकेडमी और विजय यादव क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त तत्ववाधान में रविवार को अंडर-08 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच 25-25 ओवर का वनडे मैच खेला गया। सफेद गेंद और रंगीन ड्रेस में आयोजित मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने 121-121 रन बनाए, जिससे मैच टाई रहा।
मुकाबला सेंट जेवियर्स क्रिकेट एकेडमी सब जूनियर-ए और सब जूनियर-बी के बीच खेला गया। मैच का शुभारंभ राहुल उपाध्याय ने टॉस कराकर किया। टॉस जीतकर सब जूनियर-बी ने पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए सब जूनियर-ए ने निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट पर 121 रन बनाए। कृष्णा चौधरी ने 22, ऋषभ ने 18 और अभिनंदन चौधरी ने 11 रन की पारी खेली। सब जूनियर-बी की ओर से अविरल प्रताप और युवराज चौधरी ने दो-दो विकेट लिए।
121 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सब जूनियर-बी की टीम 22.5 ओवर में 121 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आदित्य राज ने 35 और वैभव ने 18 रन बनाए। सब जूनियर-ए की ओर से कृष्णा चौधरी ने तीन, जबकि प्रखर पांडेय ने दो विकेट झटके। कोच अनिकेत उपाध्याय ने बताया कि जिले में पहली बार अंडर-8 स्तर पर सफेद गेंद और रंगीन ड्रेस के साथ वनडे प्रारूप का मैच आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य नन्हे खिलाड़ियों को वनडे क्रिकेट का अनुभव देना और जिले में जमीनी स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देना है। मैच में महादेव और साकिब हुसैन ने अंपायर की भूमिका निभाई।