{"_id":"6a665796f6f59df10f073eb9","slug":"case-registered-against-husband-and-three-in-laws-for-dowry-harassment-basti-news-c-207-1-bst1006-163103-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के खानकला निवासी एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खानकला निवासी बीनू जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 नवंबर 2025 को उसका विवाह सिद्धार्थनगर जिले के कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के चैनपुर बर्डपुर निवासी सर्वेश कुमार जायसवाल के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह तय होने के दौरान पति और उसके परिवार वालों ने दहेज में 10 लाख रुपये की मांग की थी, जिसे बैंकिंग के माध्यम से दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग 30 हजार रुपये नकद, चेन, अंगूठी और इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए 46 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।
बीनू का आरोप है कि ससुराल वालों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और सामान छीनकर घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति सर्वेश जायसवाल, ससुर राम विलास जायसवाल, सास इंदू देवी, देवर रत्नेश जायसवाल पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की है।