फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Breastfeeding space available for mothers at bus stations

Basti News: बस स्टेशन पर माताओं को स्तनपान कराने की मिली जगह

Sat, 08 Aug 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Breastfeeding space available for mothers at bus stations
बस स्टेशन बस्ती परिसर में ब्रेस्टफीडिंग बूथ का उद्घाटन हुआ स्रोत क्लब
बस्ती। यात्रा के दौरान शिशुओं को स्तनपान कराने वाली माताओं की सुविधा के लिए रोडवेज बस स्टेशन बस्ती में शुक्रवार को ब्रेस्टफीडिंग बूथ का उद्घाटन किया गया। रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन की पहल पर बनाए गए इस बूथ का शुभारंभ परिवहन विभाग की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) कल्पना श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

एआरएम कल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित और गोपनीय स्तनपान की सुविधा उपलब्ध होना समय की जरूरत है। यात्रा के दौरान माताओं को कई बार शिशुओं को स्तनपान कराने में असुविधा होती है। यह बूथ उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराएगा। उन्होंने रोटरी क्लब की पहल को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की दिशा में सराहनीय कदम बताया।
विज्ञापन

रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन के अध्यक्ष डॉ. डीके गुप्ता, सचिव आशीष श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि क्लब सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देता है। रोडवेज बस स्टेशन जैसे व्यस्त सार्वजनिक स्थल पर बूथ स्थापित करने का उद्देश्य यात्रा करने वाली माताओं को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्य जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि इससे पहले इनरव्हील क्लब की ओर से भी यहां ब्रेस्टफीडिंग बूथ बनाया गया था, लेकिन उचित देखरेख के अभाव में वह जर्जर हो गया था। नए बूथ की व्यवस्था से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर डॉ. निधि गुप्ता, कौशल त्रिपाठी, डॉ. एसके त्रिपाठी, अंजना श्रीवास्तव, अन्नू गुप्ता, देवेंद्र श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, आनंद गोयल, ज्ञानती सिंह, सनम राय, मौनी, अभिनव श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, रजनीश जायसवाल और चंदन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed