फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Burnt-out transformer not replaced even after five days; water crisis deepens.

Basti News: पांच दिन बाद भी नहीं बदला गया जला ट्रांसफार्मर, पानी का भी संकट गहराया

Mon, 13 Jul 2026 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Burnt-out transformer not replaced even after five days; water crisis deepens.
मंसूरनगर गांव में जला ट्रांसफार्मर। संवाद
गौर। बेलहिया उपकेंद्र के ग्राम मंसूर नगर गांव में पांच दिन पहले बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जल गया था। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने बिजली निगम के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर दी थी। लेकिन अभी तक निगम की ओर से ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण भीषण गर्मी से परेशान है। घरों में मोबाइल, इनवर्टर तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। कई घरों में पानी का भी संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

पिछले आठ जुलाई को गरज-चमक के साथ बिजली गिरने से मंसूर नगर गांव में लगा ट्रांसफार्मर जल गया था। जिसकी सूचना लिखित रूप से ग्रामीणों ने निगम के अधिकारियों को दी। बावजूद इसके अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। बिजली न होने से सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों को रात के समय हो रही है। घरों में रखें फ्रिज या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उपयोग में नहीं आ रहे हैं। चार्ज के अभाव में अधिकांश लोगों की मोबाइल बंद पड़ी है। कुछ लोग दूसरे गांव में जाकर मोबाइल चार्ज कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव के निवासी विकास पटवा, सुरेंद्र गुप्ता, विनय कुमार, पलटन राजभर, अर्जुन प्रसाद, गणेश, रमेश, संतोष, अशोक, राजू गुप्ता, राजकुमार, चंद्रभान गुप्ता आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदले न जाने से हम लोग पांच दिनों से बिना बिजली के रह रहे हैं। इससे दिनचर्या बिगड़ गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे बच्चे और बुजुर्गों को हो रही है। 25 केवीए ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक था। निगम से 63 केवीए ट्रांसफार्मर लगाए जाने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed