सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Children and the elderly are affected by the changing weather... patients with respiratory problems have also increased.

Basti News: बदले मौसम के चपेट में आ रहे बच्चे-बुजुर्ग...सांस की तकलीफ वाले मरीज भी बढ़े

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Children and the elderly are affected by the changing weather... patients with respiratory problems have also increased.
मरीज को परामर्श देते डॉक्टर।
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 39 पीएचसी/सीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। मेला में पहुंचे अधिकांश रोगी मौसम संबंधित बीमारियों से जकड़े रहे। सर्दी-जुकाम, बुखार व पेट में संक्रमण व सांस संबंधित तकलीफ लिए मरीज पहुंचे। इसमें बच्चे व बुजुर्ग की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने जांच कर दवाएं दी। कुल, 1351 मरीजों को परामर्श दिया गया। वहीं, एलोपैथ डॉक्टरों की कमी के चलते तमाम मरीजों को परेशानी हुई। कई मरीज निराश लौट गए। वहीं, अधिकांश पीएचसी पर होम्योपैथ, यूनानी और आयुर्वेदिक चिकित्सक व फार्मासिस्ट ने उपचार कर दवाएं देते दिखे।
Trending Videos

नगरीय पीएचसी बरदहिया में 53 मरीजों को परामर्श दिया गया। डॉ. इंद्रावती कुमारी ने जांच कर दवाएं दी। स्टाफ नर्स पूनम यादव ने सहयोग किया। पीएचसी नरहरिया में डॉ. आरपी सिंह ने 42 मरीजों को परामर्श दिया। कलवारी संवाद के अनुसार, सीएचसी बहादुरपुर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के अंतर्गत 15 मरीजों का इलाज किया गया। डाॅ. प्रशंसा जायसवाल ने बताया कि मेला में बुखार, खांसी, पेट दर्द, उल्टी, त्वचा, हड्डी दर्द सहित आए मरीजों की जांच कर दवाएं दी गई। फार्मासिस्ट जितेंद्र नारायण, लैब टेक्नीशियन राजेश कुमार, स्टाफ नर्स शशि चौधरी, वार्ड ब्वॉय तेज प्रताप और स्वीपर रमजान अली ने सहयोग किया। छावनी संवाद के अनुसार, पीएचसी छावनी में डॉ. दीपक शर्मा ने 22 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट विवेक वर्मा ने दवाएं बांटी। वायरल संक्रमण के मरीज अधिक थे। मुंडेरवा संवाद के अनुसार, सीएचसी मुंडेरवा में 23 मरीज आए। डॉ. फारुख खान ने बताया कि बदलते मौसम के कारण डायरिया, सांस रोगी, त्वचा, एलर्जी के मरीज बढ़े हैं। पेट दर्द, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या अधिक रही। फार्मासिस्ट अखिलेश श्रीवास्तव, एएनएम बबिता अग्रहरि, ओपी यादव, राजेश यादव, विनोद चौधरी ने सहयोग किया। पीएचसी ओड़वारा में डाॅ. अभिषेक ने बताया कि 12 मरीज ही आए। मौसमी बीमारियों के मरीज अधिक रहे। फार्मासिस्ट जगदंबा चौधरी ने दवाएं दी। ज्योत्सना सिंह ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed