सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Construction of digital library with an investment of Rs 1.36 crore, facility for youth

Basti News: 1.36 करोड़ से डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण, युवाओं को सुविधा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Construction of digital library with an investment of Rs 1.36 crore, facility for youth
विज्ञापन
तरकुलवा। नगर पंचायत के कनकपुरा में 1.36 करोड़ की लागत से डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। इसके बनने से ई-बुक्स, ऑनलाइन जर्नल्स, वीडियो लेक्चर और हाई-स्पीड इंटरनेट जैसी सुविधाएं होंगी। युवाओं को अपना करिअॅर बनाने की राह आसान होगी।
Trending Videos

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रयास और नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा की पहल पर नगर पंचायत तरकुलवा में 1.36 करोड़ की लागत से डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बगल में खाली जमीन आधुनिक सुविधाओं से लैस इस डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। इसके बन जाने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को अपने गांव-घर के नजदीक ही पढ़ाई और करियर निर्माण में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पहल से सर्वाधिक लाभ बालिकाओं को मिलेगी, उन्हें कसया, देवरिया, गोरखपुर, लखनऊ और कोटा आदि शहरों का रूख करने की बजाय अपने घर में रहकर ही करियर की उड़ान में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed