{"_id":"69c6d53a4968ab407e00b71a","slug":"crowds-gathered-in-temples-praying-for-happiness-and-prosperity-from-siddhidatri-basti-news-c-207-1-bst1005-155636-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मंदिरों में उमड़ा रेला, सिद्धिदात्री से सुख-समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मंदिरों में उमड़ा रेला, सिद्धिदात्री से सुख-समृद्धि की कामना
विज्ञापन
नवरात्र नवमी पर गायत्री मंदिर में पूजा-अर्चना व कन्या पूजन करते श्रद्धालु संवाद
विज्ञापन
बस्ती। चैत्र नवरात्र नवमी को मां दुर्गा की नौवीं शक्ति मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई। शुक्रवार को देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री को चुनरी व नारियल आदि चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने हवन के साथ कन्याओं की पूजा कर पूर्णाहुति की।
गायत्री शक्तिपीठ में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने मां गायत्री की पूजा-अर्चना की। केडीसी स्थित दुर्गा मंदिर पर भी भक्तों की भीड़ जुटी रही। समय माता बैडवा में सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े मां के जयघोष करते हुए भक्तगण मां के दर्शनार्थ अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। देवी मंदिरों में हवन-यज्ञ के साथ कन्या भोज कराया गया। पुरानी बस्ती स्थित काली माता मंदिर में, बलुआ समय माता मंदिर, दुबखरा, थुकहा समय माता, आवास विकास काली माता मंदिर सहित सभी प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों ने मां सिद्धिदात्री को चुनरी, नारियल, पुष्प, अक्षत, लौंग व कपूर आदि चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
डारीडीहा दुर्गा मंदिर में भी भीड़ रही। दोपहर तक मंदिरों पर हवन-पूजन व कन्या भोज का सिलसिला चलता रहा। पं. राम प्रसाद, पीएन दूबे, सर्वेश श्रीवास्तव, परमेश्वर आदि सहयोग में लगे रहे।
नदियों पर स्नान कर श्रद्धालुओं ने किया दान : बस्ती। चैत्र रामनवमी पर श्रद्धालुओं ने नदियों में स्नान कर दान दिया गया। गोदान कर लोक परलोक की मंगल कामना की। सरयू नदी किनारे धोबहट घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया तो मनवर नदी के कई घाटों सहित कुआनो में भी स्नान कर दान दिया।
चैत्र रामनवमी पर अयोध्या से सरयू स्नान करके लौटने लगे श्रद्धालु : बस्ती। चैत्र रामनवमी पर सरयू स्नान और प्रभु श्रीराम के दर्शन को गए श्रद्धालु शुक्रवार शाम से अयोध्या से लौटने लगे। इससे रोडवेज बसों और अन्य वाहनों में यात्रियों की भीड़ लगी रही।
श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज ने 30 बसों का प्रबंधन कर रखा था। आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बसें पर्याप्त संख्या में अयोध्या भेजी गई, जहां से श्रद्धालुओं को बैठाकर गंतव्य तक पहुंचाया गया। इससे लोगों को सहूलियत मिली।
शतचंडी महायज्ञ के समापन पर हुआ भंडारा : बनकटी। सिद्धनाथ गांव में स्थित काली माता मंदिर पर आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ एवं कथा का समापन शुक्रवार को हवन और भंडारे के साथ हुआ।
कथावाचक विनयानंद महाराज ने कहा कि यज्ञ के आयोजनों से वातावरण में शुद्धि तो होती है। इस अवसर पर अखिलेश शुक्ला, राम किशुन चौधरी, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, रविचंद पांडेय, मिश्रीलाल चौधरी, रामनवल गुप्ता, महिप, दुर्गेश मिश्रा, शिवसहाय आदि मौजूद रहे।
Trending Videos