फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Crowds throng the market; ritual items and fruits become expensive

Basti News: बाजार में उमड़ी भीड़, पूजन सामग्री और फल महंगे

Mon, 19 Oct 2026 03:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Crowds throng the market; ritual items and fruits become expensive
बस्ती। शारदीय नवरात्र की महाष्टमी पर रविवार को शहर से लेकर कस्बों तक के बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। मां दुर्गा के पूजन, शृंगार और सोमवार को होने वाले हवन की तैयारियों के लिए श्रद्धालुओं ने चुनरी, नारियल, धूप-अगरबत्ती, फूल और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी की। वहीं, फल और सूखे मेवों के बढ़े दामों ने व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं का बजट बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन

नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर मालवीय रोड, कंपनीबाग, गायत्री शक्तिपीठ, पुरानी बस्ती समेत कस्बाई बाजारों में सुबह से देर शाम तक चहल-पहल रही। सोमवार को मंदिरों और घरों में हवन-पूजन की तैयारियों के चलते दुकानों पर चुनरी, कलावा, कलश, नारियल और हवन सामग्री की मांग बढ़ गई। इसके अलावा व्रत में इस्तेमाल होने वाले फल, मखाना, काजू, किशमिश, साबूदाना और सिंघाड़े के आटे की भी खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में पूजन सामग्री, फल और सूखे मेवों के दाम में करीब 10 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। फूलों के दाम भी बढ़े हैं। गेंदा का फूल पहले 40 रुपये में मिलता था, जो अब 50 रुपये में बिक रहा है। दुकानदारों का कहना है कि थोक बाजार में कीमतें बढ़ने के कारण खुदरा दाम भी बढ़ाने पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed