फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Damaged dividers on roads are adding to the trouble by creating debris.

Basti News: मार्गों पर डिवाइडर क्षतिग्रस्त मलबा बढ़ा रहा मुसीबत

Mon, 19 Oct 2026 03:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Damaged dividers on roads are adding to the trouble by creating debris.
बस्ती। शहर के प्रमुख मार्गों पर बने डिवाइडर जगह-जगह क्षतिग्रस्त हैं। कई स्थानों पर टूटे डिवाइडर का मलबा सड़क के बीच में ही छोड़ दिया गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कई डिवाइडर का रंग फीका पड़ने और रेडियम न होने से रात में उनकी दृश्यता भी कम हो जाती है। इससे हादसों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

आपकी टीम ने रविवार को शहर के प्रमुख मार्गों का जायजा लिया तो डिवाइडरों की बदहाल स्थिति सामने आई। गांधीनगर मार्ग पर जगह-जगह डिवाइडर क्षतिग्रस्त मिले। एसबीआई के पास टूटे डिवाइडर का मलबा सड़क के बीच में रखा था। कटेश्वर पार्क के पास डिवाइडर बदरंग नजर आए। लंबे समय से इनकी रंगाई-पुताई नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर डिवाइडर का प्लास्टर उखड़ चुका है। नेहरू तिराहे से भगत सिंह तिराहे तक बने डिवाइडर की स्थिति भी जर्जर है। इन पर लगा पीला और काला रंग फीका पड़ गया है। मालवीय रोड पर भी यही स्थिति देखने को मिली। रंजीत चौराहे के पास डिवाइडर टूटा हुआ है और उसका मलबा वहीं रखा गया है। कुछ दूरी पर डिवाइडर का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त मिला। कई जगहों पर प्लास्टर उखड़ने से ईंटें बाहर दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडियम नहीं होने से डिवाइडर से टकराए वाहन
कटरा के पास सड़क चौड़ी होने के बाद नया डिवाइडर बनाया गया था। करीब तीन से चार महीने पहले रेडियम नहीं लगा होने के कारण कई वाहन डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके बाद डिवाइडर पर रेडियम लगाया गया।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed