फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Devotees offered prayers and sought happiness and prosperity.

Basti News: पूजा-अर्चना कर भक्तों ने की सुख-समृद्धि की कामना

Mon, 19 Oct 2026 03:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Devotees offered prayers and sought happiness and prosperity.
बस्ती। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन रविवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। घरों से लेकर देवी मंदिरों तक श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर लोक मंगल की कामना की। धूप, कपूर, अगरबत्ती, लाल चुनरी, पुष्प और फल अर्पित कर मां भगवती का आह्वान किया गया। इस दौरान देवी के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

घरों में स्थापित माता की चौकी पर अखंड ज्योति के सामने पूजन किया गया। सुबह-शाम आरती उतारी गई। श्रद्धालुओं ने दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ कर मां से सुख-समृद्धि की कामना की। नौ दिन तक व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने अष्टमी पर भी उपवास रखकर देवी की आराधना की।
विज्ञापन

शहर के रौता चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर, आवास विकास स्थित मां काली मंदिर, पिकौरा शिवगुलाम स्थित मां मंगला महाकाली मंदिर और रेलवे स्टेशन के निकट स्थित मां काली शक्तिपीठ में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को नवमी तिथि पर कन्या पूजन और हवन-यज्ञ का आयोजन होगा। इसे लेकर श्रद्धालुओं ने पहले से ही तैयारियां कर ली हैं। घरों में कलश स्थापित कर नौ दिन तक व्रत रखने वाले श्रद्धालु अपने घरों में हवन-पूजन करेंगे। वहीं, अन्य श्रद्धालु देवी मंदिरों में पहुंचकर हवन करेंगे। रोडवेज स्थित गायत्री शक्तिपीठ की यज्ञशाला में सामूहिक हवन की व्यवस्था की गई है। यहां सुबह से श्रद्धालु हवन में आहुति देंगे। शहर के अन्य देवी मंदिरों में भी हवन-पूजन की तैयारियां की गई हैं।

शहर के गांधीनगर, मालवीय मार्ग, रोडवेज, अस्पताल चौराहा, पुरानी बस्ती और पांडेय बाजार क्षेत्रों में जगह-जगह भव्य दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं। कई स्थानों पर कुछ सौ मीटर की दूरी पर ही पंडाल नजर आ रहे हैं। श्रद्धालु पैदल ही एक पंडाल से दूसरे पंडाल तक पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed