सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of a youth found in Basti, throat slit with a sharp weapon

UP: धारदार हथियार से कटा था युवक का गला, खेत पड़ा था शव- सोशल मीडिया से हुई पहचान

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: Rohit Singh Updated Sun, 03 May 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार

रविवार को तड़के ग्रामीणों ने एक युवक के शव को देखा ग्रामीणों ने नजदीक जाकर देखा तो युवक का गला धारदार हथियार से गला रेता हुआ था। घटना से कुछ ही देर में पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना पर एसओ आलोक श्रीवास्तव मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुँच गये।काफी देर तक पुलिस युवक के शव की पहचान के लिये परेशान रही।जब फोटो शोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो 10 बजे युवक के शव की पहचान हुई।

Dead body of a youth found in Basti, throat slit with a sharp weapon
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के करचोलिया गांव के समय माता के मंदिर के निकट रविवार को तड़के हत्या करके एक युवक का शव फेंका मिला। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव की पहचान में जुट गई। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। चर्चा है कि युवक की हत्या करके शव को कल्यानपुर गांव के निकट फेंका गया हैं।

Trending Videos


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के करचोलिया गांव  समय माता के मंदिर के निकट रविवार को तड़के ग्रामीणों ने एक युवक के शव को देखा ग्रामीणों ने नजदीक जाकर देखा तो युवक का गला धारदार हथियार से गला रेता हुआ था। घटना से कुछ ही देर में पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसओ आलोक श्रीवास्तव मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुँच गये।काफी देर तक पुलिस युवक के शव की पहचान के लिये परेशान रही।जब फोटो शोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो 10 बजे युवक के शव की पहचान  मनोज तिवारी (40 वर्ष)पुत्र लक्ष्मी शंकर तिवारी उम्र 40 मूल निवासी मस्जिदिया थाना कप्तानगंज हाल मुकाम बुधईपुर थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती के रूप में हुई।

दिवंगत युवक बुधई पुर चौराहे पर किराने की दुकान चलाता था।मनोज तिवारी किराने की दुकान के साथ साथ वीसी ,गन्ना खरीद और सूद पर पैसे की लेनदेन करता था।पुलिस हत्यारो की तलाश में कई लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चा हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed