{"_id":"6a738799ff978c5ccb073154","slug":"demand-to-relocate-lpg-warehouse-from-residential-area-basti-news-c-207-1-bst1001-163798-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आबादी क्षेत्र से रसोई गैस गोदाम को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आबादी क्षेत्र से रसोई गैस गोदाम को हटाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। लालगंज क्षेत्र के बारीघाट स्थित एक रसोई गैस एजेंसी के खिलााफ दो दिन पहले एजेंसी कर्मचारियों पर एक महिला ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं बुधवार को लामबंद ग्रामीण डीएसओ कार्यालय पहुंच गए। यहां पत्रक सौंपकर संबंधित एजेंसी को आबादी क्षेत्र से अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग उठाई गई।
ग्राम बरतनिया एवं आसपास के ग्रामीणों ने डीएसओ को सौंपे गए पत्रक में कहा कि ग्राम बारीघाट में रसोई गैस एजेंसी संचालित होती है। एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा गैस वितरण के दौरान कई बार लोगों के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट की जाती है। जिससे क्षेत्र में भय एवं असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
एजेंसी के आसपास प्राथमिक विद्यालय बारीघाट, इंटर कॉलेज एवं महाविद्यालय समेत कई शिक्षण संस्थान है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का आना जाना होता है।
विज्ञापन
गैस एजेंसी और उसके गोदाम का बाउंड्रीवाॅल विद्यालय से सटा हुआ है। ऐसे में खतरा भी रहता है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द गोदाम को आबादी क्षेत्र से दूर किया जाए।