फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Disarray persists on the Kanwar route from Ghaghaua to Pachvas; questions raised regarding the safety of pilgrims.

Basti News: घघौवा से पचवस तक कांवड़ मार्ग पर अव्यवस्थाएं बरकरार, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

Thu, 06 Aug 2026 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Disarray persists on the Kanwar route from Ghaghaua to Pachvas; questions raised regarding the safety of pilgrims.
कांवड़ यात्रा को लेकर घघौवा से पचवस तक सड़क पर गड्ढे व नालियों पर नही लगा ढक्कन-संवाद
विक्रमजोत। सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन के दावों के बीच बस्ती-अयोध्या हाईवे पर घघौवा से पचवस तक लगभग 12 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग पर अब भी कई गंभीर अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं।
विज्ञापन

मार्ग के डिवाइडर पर घनी घास और झाड़ियां उगी हुई हैं। जिनकी अब तक सफाई नहीं कराई गई है। इससे कांवड़ यात्रियों को खतरा हो सकता है। इसके अलावा सर्विस रोड के किनारे कई स्थानों पर नाले खुले पड़े हैं। रात्रि के समय पर्याप्त रोशनी न होने पर इन खुले नालों के कारण दुर्घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। वहीं डिवाइडर पर लगे खंभों पर अभी तक सुरक्षा के लिए प्लास्टिक कवर नहीं लगाए गए हैं इससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। क्षेत्र के अविनाश, आयुष, विकास, बजरंगी आदि लोगों का कहना है कि कांवड़ यात्रा शुरू होने के बावजूद इन समस्याओं के समाधान की दिशा में अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल घास-झाड़ियों की सफाई कराई जाए, खुले नालों को ढका जाए और पोलों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed