फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti defeated Sant Kabir Nagar in the opening match.

Basti News: उद्घाटन मैच में बस्ती ने संत कबीरनगर के हराया

Thu, 06 Aug 2026 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Basti defeated Sant Kabir Nagar in the opening match.
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। उद्घाटन मैच अंडर-19 बालक वर्ग में बस्ती और संतकबीरनगर के बीच खेला गया, इसमें बस्ती की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अंडर-19 और अंडर-14 बालिका वर्ग में बस्ती की टीमों का चयन किया गया। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में दोनों जनपदों के खिलाड़ियों को मिलाकर संयुक्त टीम बनाई गई। बालिका वर्ग में बस्ती की दोनों टीमों को वॉकओवर मिलने के कारण उन्हें सीधे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। प्रधानाचार्या ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इसमें पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार और आयोजक विद्यालय बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रभाकर ओझा, रमेश चंद्र गुप्ता, विवेकानंद यादव, चंद्र प्रकाश पांडेय, अजय कुमार वर्मा, माता प्रसाद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed