फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The premises of the Jageshwar Mahadev Temple reverberated with chants of "Har-Har Mahadev" during the Shiv Mahapuran Katha.

Basti News: जागेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा में हर-हर महादेव से गूंजा परिसर

Thu, 06 Aug 2026 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The premises of the Jageshwar Mahadev Temple reverberated with chants of "Har-Har Mahadev" during the Shiv Mahapuran Katha.
नगर बाजार। क्षेत्र के तिलकपुर स्थित प्राचीन जागेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा श्रवण के लिए सुबह से ही दूर-दूर से भक्तों के आने का क्रम लगा रहा। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव एवं बम-बम भोले के जयघोष से भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।
विज्ञापन

प्रयागराज से आए कथा व्यास श्री श्री 1008 श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री स्वामी हरिप्रपन्नाचार्य ने द्वादश ज्योतिर्लिंगों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग का अत्यंत सुंदर एवं भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान शिव की भक्ति के साथ सत्य, सेवा, सदाचार और धर्ममय जीवन अपनाने का आह्वान किया। उनके सरल, प्रभावशाली और शास्त्रसम्मत प्रवचनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के उपरांत भगवान शिव की भव्य आरती संपन्न हुई। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed