{"_id":"6a786a76ac50fb3b22074190","slug":"deputy-chief-minister-brajesh-pathak-arrived-in-basti-to-attend-a-gratitude-event-organized-by-amar-ujala-2026-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आभार समर्पण का': डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- चिकित्सकों का सम्मान, भगवान के सम्मान के समान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आभार समर्पण का': डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- चिकित्सकों का सम्मान, भगवान के सम्मान के समान
Sun, 09 Aug 2026 05:24 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: Rohit Singh
Updated Sun, 09 Aug 2026 05:24 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानव सेवा का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है। मरीजों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। चिकित्सक अपना पेशा ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। सरकार भी उनका साथ दे रही है। जहां कही भी कमी होती है सरकार उसे दूर करने का प्रयास करती है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने किया सम्मानित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिकित्सकों का सम्मान, भगवान के सम्मान के समान है। चिकित्सक मरीजों का उपचार कर उन्हें स्वस्थ जीवन प्रदान करते हैं। आप सभी चिकित्सकों ने समाज के प्रति विशिष्ट योगदान दिया है, इसलिए आज इस मंच पर आपका सम्मान किया जा रहा है।
विज्ञापन
उक्त बातें उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने अमर उजाला की ओर बस्ती शहर के होटल बाला जी प्रकाश में आयोजित 'आभार समर्पण का' कार्यक्रम में कही। उन्होंने गोरखपुर और बस्ती मंडल के 35 चिकित्सकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानव सेवा का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है। मरीजों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। चिकित्सक अपना पेशा ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। सरकार भी उनका साथ दे रही है। जहां कही भी कमी होती है सरकार उसे दूर करने का प्रयास करती है।
विज्ञापन
आज प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा बेहतर हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 25 हजार स्वास्थ्य उपकेंद्र, 3,500 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 950 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), 85 से अधिक जिला अस्पताल तथा 200 से अधिक मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल हैं।
सरकार 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज' योजना पर कार्य कर रही है। वर्ष 2017 तक प्रदेश में केवल 17 मेडिकल कॉलेज थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 80 हो गई है। कुछ जिलों में मेडिकल कॉलेज खुलना रह गया। जिस पर कार्य चल रहा है। जल्द ही वहा पर मेडिकल कॉलेज स्थापित हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि कैंसर मरीजों के लिए छह से सात जिलों में कैंसर डे-केयर सेंटर खोले जा रहे हैं। इसके लिए प्रत्येक जिले में विशेषज्ञों की तैनाती की जाएगी। साथ ही 18 मंडलों में नए कैंसर अस्पताल स्थापित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि आपके पास कोई जरूरतमंद या असहाय व्यक्ति आ जाए और उसके पास उपचार के लिए पर्याप्त धन न हो तो केवल पैसे के अभाव में उसका इलाज न रुकने दें।
प्रदेश सरकार आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकारी अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
कहा कि जिला अस्पतालों और महिला अस्पतालों में उन्नत सुविधाएं हैं। मेडिकल कॉलेजों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। देश को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष दिया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन जीजीआईसी की सहायक अध्यापिका मानवी सिंह और अधिवक्ता नितेश पांडेय ने किया।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, विधायक हर्रैया अजय सिंह, अवध प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, डीएम कृतिका ज्योत्सना, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य मनोज कुमार, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, अंकुर वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
डॉ. एसएस कन्नौजिया के बांसुरी की धुन पर लोगों ने बजाई ताली
शहर के होटल बाला जी प्रकाश में अमर उजाला के समर्पण और सम्मान कार्यक्रम में जिला अस्पताल के ईएनटी सर्जन डॉ एसएस कन्नौजिया ने बांसुरी के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने बांसुरी पर कई फिल्मी गानों की धुन सुनाई। जिस पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया।
इन चिकित्सकों को किया गया सम्मानित
बस्ती से
डॉ. अनिल कुमार यादव, उप प्राचार्य मेडिकल कॉलेज बस्ती।
डाॅ. वीके वर्मा, वरिष्ठ आयुष चिकित्साधिकारी, जिला अस्पताल।
डाॅ. राजन शुक्ला, चेस्ट फिजिशियन बागेश्वरी मेडिकल सेंटर।
डाॅ. विदुषी दूबे, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन नवज्योति मल्टी स्पेशलिटी हाॅस्पिटल।
डाॅ. अजय कुमार चौधरी, डायबिटिज एवं ह्दयरोग विशेषज्ञ, अनंता हाॅस्पिटल।
डाॅ. राहुल सिंह, चेस्ट फिजिशियन, चेस्ट केयर क्लीनिक।
डाॅ. एसएस कन्नौजिया, ईएनटी सर्जन जिला अस्पताल।
डाॅ. सीएम पटेल, नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ, किलकारी हाॅस्पिटल।
डाॅ. राजेश पटेल, जनरल सर्जन क्योर मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पिटल।
डाॅ. अनूप कुमार, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज।
डाॅ अनिल कुमार चौधरी, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन जेजे हाॅस्पिटल।
डाॅ. सत्यम पांडेय, क्रिटिकल केयर एवं पेन मेडिसिन विशेषज्ञ, अर्चना हाॅस्पिटल।
डाॅ. आलोक पांडेय, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल।
डॉ. विजय कुमार श्रीवास्तव, गवर्नमेंट वेटनरी हाॅस्पिटल सल्टौवा बस्ती।
संतकबीरनगर से
डाॅ. सोनी सिंह, दंत रोग विशेषज्ञ कल्पित हाॅस्पिटल।
डाॅ. संजीव श्रीवास्तव, दंत रोग विशेषज्ञ, श्रीराम जानकी डेंटर क्लीनिक।
डॉ. हरिओम तिवारी, डायरेक्टर, डिवाइन पेन एवं रिहैब सेंटर गोरखपुर।
डॉ. आदित्य सिंह, डायरेक्टर आर्थो न्यूरो पेन क्लीनिक।
देवरिया से
डाॅ. अतुल सिंह चन्देल, पिडियाट्रिक्स लखनऊ।
डाॅ. सतीश यादव, आईसीयू एवं क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट।
डाॅ. आनंद यादव, जनरल फिजिशियन, अनन्या हाॅस्पिटल।
डाॅ. राकेश यादव, पैथोलॉजिस्ट लखनऊ पैथालॉजी।
डॉ. कमलेश यादव, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ आराध्या हाॅस्पिटल।
कुशीनगर से
डाॅ. मनीष कुमार शर्मा, आर के होम्यो क्लीनिक।
डाॅ. वेद मणि त्रिपाठी, नेत्र रोग विशेषज्ञ, स्वास्तिक आई हाॅस्पिटल।
डाॅ. मुकेश गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ श्रीबाला जी आई केयर।
डाॅ. राहुल तिवारी, एमडी फिजिशियन, बुद्धा हाॅस्पिटल।
महराजगंज से
डाॅ. श्याम मोहन श्रीवास्तव, सुमित्रा होम्यो क्लीनिक।
सिद्धार्थनगर से
डाॅ. भास्कर शर्मा, एमडी होम्योपैथ, शर्मा होम्योपैथिक चिकित्सालय एवं रिसर्च सेंटर।
डाॅ. आफरीदा खातून, बीयूएमएस, साजिदा हास्पिटल डुमरियागंज।