सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Deputy CMO starts investigation against ANM

Basti News: एएनएम के खिलाफ डिप्टी सीएमओ ने शुरू की जांच

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Deputy CMO starts investigation against ANM
विज्ञापन
बस्ती। सीएचसी भानपुर के स्वास्थ्य उपकेंद्र खैरा में लापरवाही से नवजात की हुई मौत मामले में एएनएम पर लगे आरोप की जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी ने जांच शुरू कर दी है। शिकायती पत्र के अनुसार, एएनएम से जवाब-तलब करते हुए रिपोर्ट बनाई जा रही है।
Trending Videos

बता दें कि 13 मार्च की रात में खैरा गांव के गोपाल सिंह अपनी पत्नी ज्योति को प्रसव पीड़ा होने पर स्वास्थ्य उपकेंद्र पर भर्ती कराए थे। अगले दिन 14 मार्च की सुबह नवजात बच्ची पैदा हुई। आरोप लगाया कि प्रसव के दौरान और बाद में बच्ची की सेहत खराब होने का ढोंग करके धनउगाही की गई। इंजेक्शन लगाने पर तबीयत बिगड़ी और बाद में नवजात की मौत हो गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत डीएम, एसपी, मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल, सीएमओ और एमओआईसी से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ ने मामले की जांच डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी को सौंपी। इधर कई दिनों से छुट्टी के चलते जांच लटकी हुई है। सोमवार से जांच प्रारंभ हुई, अब रिपोर्ट पर निगाहे हैं। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि शिकायती पत्र पर बिंदुवार जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी जाएगी। वहीं, विक्रमजोत में प्रसव के बाद नवजात की मौत प्रकरण में जांच अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह भी जांच शुरू कर दिए हैं।
शिकायती पत्र के अनुसार, उन्होंने एमओआईसी और डॉक्टर से जानकारी ली है। संबंधित पीड़ित से भी संपर्क किया है। कहा कि जल्द ही जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंप देंगे। वहीं, सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed