फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Discussion on the difference between MNREGA and VB-G Ramji in the Panch Conference

Basti News: पंच सम्मेलन में मनरेगा और वीबी-जी रामजी के अंतर पर चर्चा

Fri, 14 Aug 2026 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Discussion on the difference between MNREGA and VB-G Ramji in the Panch Conference
बस्ती। अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में बृहस्पतिवार को पंच सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें ग्राम प्रशासकों और प्रमुख प्रशासकों को विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी रामजी) की विशेषताओं और कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। मनरेगा और नई योजना के बीच अंतर भी समझाया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत प्रशासक संजय चौधरी, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह, रामनगर के प्रमुख प्रशासक यशकांत सिंह, विक्रमजोत के केके सिंह और सदर के राकेश श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। पीडी डीआरडीए आनंद गुप्ता ने योजना के प्रावधानों और बारीकियों से प्रधानों व प्रमुख प्रशासकों को अवगत कराया। वरिष्ठ सहायक वीरेंद्र प्रताप ने युक्तधारा पोर्टल पर ग्राम पंचायत की आईडी से लॉगिन की प्रक्रिया समझाई। उपायुक्त श्रम रोजगार संजय शर्मा ने कहा कि वीबी-जी रामजी में पारदर्शिता और जवाबदेही पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने इस वर्ष लगाए गए पौधों की जीवितता सुनिश्चित कराने की अपील की।
विज्ञापन

--------
प्रधानों ने उठाईं समस्याएं
रामनगर के प्रधान मनोज पांडेय ने पंचायत भवन में बिजली कनेक्शन और पोल नहीं होने के बावजूद बिजली बिल आने की शिकायत की। उन्होंने स्ट्रीट लाइट के लिए जिस मद से व्यवस्था हो, उसी मद से बिजली बिल भुगतान की व्यवस्था करने और ग्राम पंचायतों में कार्य कराने के लिए एनओसी की बाध्यता समाप्त करने की मांग की। प्रधान संघ बनकटी के अध्यक्ष रविचंद पांडेय ने कहा कि पौधारोपण की थर्ड पार्टी निगरानी की बात की जा रही है, लेकिन अब तक इसके लिए एक भी आईडी जनरेट नहीं हुई है। इस दौरान कुदरहा के प्रमुख प्रशासक अनिल दुबे, सांऊघाट के अभिषेक कुमार, डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव, बनकटी के बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल समेत सभी बीडीओ और ग्राम पंचायतों के प्रशासक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed