फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tiranga Yatra carried the message of unity and integrity

Basti News: तिरंगा यात्रा निकाल दिया एकता-अखंडता का संदेश

Fri, 14 Aug 2026 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra carried the message of unity and integrity
शास्त्री चौक से निकली भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल लोग   संवाद
बस्ती। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिले में बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर शामिल हुए लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। यात्राओं के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय से जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा शास्त्री चौक से शुरू होकर कंपनी बाग और गांधीनगर होते हुए जीआईसी परिसर पहुंची। इसमें विधायक अजय सिंह, प्रेम सागर तिवारी, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, महेश शुक्ला, रवि सोनकर, दयाराम चौधरी, संजय प्रताप जायसवाल, चंद्र प्रकाश शुक्ल, संजय चौधरी और राजकिशोर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

रुधौली में पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल और उनकी पत्नी संगीता प्रताप जायसवाल की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा भानपुर स्थित आदर्श पेट्रोल पंप से शुरू हुई। पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को राष्ट्रध्वज वितरित किए। तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा उकड़ा शिव मंदिर पहुंची, जहां राष्ट्र के नाम संबोधन किया गया। इस दौरान राजेश सिंह, मनोज सिंह, मुन्ना जायसवाल, राधे चौधरी, अनिल सिंह, गिरजेश मिश्रा, विकास शर्मा और बचेन प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुधौली में भाजपा नेता लक्ष्मीकांत पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। थाना क्षेत्र के महुआर से यात्रा प्रारंभ होकर पड़री, सुरवार, बहादुरपुर होते हुए रुधौली नगर पंचायत पहुंची। यहां से भानपुर तिराहा, बैंक गली तिराहा, मदरसा तिराहा, डुमरियागंज तिराहा, बखिरा तिराहा से वापस होकर थाना शिव मंदिर पहुंची। इस मौके पर सुजीत सोनी, विजय नारायण तिवारी, सोनू मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
------
400 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकले छात्र-छात्राएं
नगर बाजार संवाद के अनुसार कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में छात्र-छात्राओं ने करीब 400 फीट लंबे तिरंगे के साथ भव्य यात्रा निकाली। भारत माता के जयकारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कप्तानगंज विधायक कवींद्र चौधरी अतुल भी नकटीदेई प्राथमिक विद्यालय से झंडा चौराहे तक छात्र-छात्राओं के साथ पैदल चले।

------
मेडिकल कॉलेज में भी निकली तिरंगा यात्रा
महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार ने यात्रा को रवाना किया। इसमें डॉ. नंदिनी श्रीवास्तव और डॉ. आनंद बिहारी समेत महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और अन्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed