{"_id":"69c6cc0ec671bcc4dd00782c","slug":"district-panchayat-member-recorded-his-statement-basti-news-c-208-1-deo1019-178011-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जिला पंचायत सदस्य ने दर्ज कराया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जिला पंचायत सदस्य ने दर्ज कराया बयान
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। बसपा नेता और जिला पंचायत सदस्य संदेश उर्फ मिस्टर यादव और इंस्पेक्टर खुखुंदू राहुल सिंह के बीच हुए विवाद के मामले में शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य ने सीओ सलेमपुर के दफ्तर पहुंच अपना बयान दर्ज कराया। बसपा नेता थाने में हुए दुर्व्यवहार के दौरान मौजूद कुछ फरियादियों को भी साथ लेकर पहुंचे थे।
दफ्तर में सीओ मौजूद नहीं थे तो उन्होंने मोबाइल फोन से करीब पांच मिनट तक बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी। फिर बसपा नेता ने दफ्तर में मौजूद मुंशी को शिकायती पत्र के साथ अन्य जरूरी दस्तावेज भी सौंपे। इस मामले में इंस्पेक्टर राहुल सिंह का बयान हो चुका है। सीओ अपनी जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपेंगे।
बताते चलें कि खुखुंदू इंस्पेक्टर और जिला पंचायत सदस्य का प्रकरण एडीजी अशोक मुथा जैन के पास पहुंचने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा था। जिला पंचायत सदस्य का कहना है कि बीते 19 मार्च को दोपहर में जिला पंचायत सदस्य संदेश उर्फ मिस्टर यादव ने खुखुंदू इंस्पेक्टर राहुल सिंह को सीयूजी नंबर पर फोनकर अपना परिचय दिया। आरोप है कि परिचय सुनते ही इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने फोन कट कर दिया।
Trending Videos