फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Elderly man wandering for 15 years; no solution found.

Basti News: 15 साल से भटक रहे बुजुर्ग, नहीं मिला समाधान

Sun, 02 Aug 2026 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Elderly man wandering for 15 years; no solution found.
भानपुर तहसील में सुनवाई करते एसडीएम व अन्य अ​धिकारी-स्रोत सूचना
बस्ती। जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एक बार फिर फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे लेकिन अधिकांश को आश्वासन के साथ ही लौटना पड़ा। किसी की जमीन पर 15 वर्षों से कब्जा है तो कोई छह माह से बिजली कनेक्शन की त्रुटि ठीक कराने के लिए विभागों के चक्कर काट रहा है। कई लोग बंदरों के आतंक से राहत की मांग करते रहे लेकिन उनकी शिकायतें भी लंबित हैं।
विज्ञापन

हर्रैया के ग्राम जीतीपुर थाना पैकोलिया निवासी कौलेश प्रताप (79) सिंह पिछले 15 वर्षों से अपनी पैतृक भूमि पर हुए कथित अवैध कब्जे को हटवाने के लिए तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। उनका आरोप है कि बनगवां खास (थाना परशुरामपुर) स्थित उनकी जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है। कौलेश प्रताप सिंह बताते हैं कि जब उन्होंने न्याय की लड़ाई शुरू की थी, तब उम्र और सेहत दोनों साथ थे, लेकिन अब लाठी के सहारे तहसील पहुंचना पड़ता है। इसके बावजूद उनकी शिकायत का अंतिम निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम हर्रैया उमाकांत तिवारी ने बताया कि पुराने लंबित मामलों की सूची तैयार कराई गई है। कई मामलों का निस्तारण कराया जा चुका है और कौलेश प्रताप सिंह के प्रकरण का भी आगामी तहसील दिवस में निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

361 शिकायतें, सिर्फ 37 का निस्तारण : जिले की चारों तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम को भानपुर तहसील में समस्याओं को सुनना था लेकिन वह नहीं आई तो फरियादी निराश होकर लौट गए। चारों तहसीलों पर कुल 361 शिकायतें आई और मौके परस सिर्फ 37 का ही निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

भानपुर में तहसील में एसडीएम प्रमोद कुमार ने फरियाद सुना। यहां पर कुल 45 मामले आए और मौके पर तीन का निस्तारण हुआ। इसी तरह से बस्ती सदर तहसील में एसडीएम हिमांशु कुमार के समक्ष कुल 83 मामले आए और चार का ही निस्तारण हुआ। हर्रैया में सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने 183 शिकायतें सुनीं और 23 का निस्तारण हो सका। इसी तरह से रूधौली में एसडीएम अहमद फहीद ने 50 मामलों की सुनवाई की, मौके पर सात का निस्तारण हुआ।

अधिकांश शिकायतों में तत्काल समाधान नहीं होने से फरियादी मायूस होकर वापस लौट गए। प्रशासन का कहना है कि शेष मामलों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed