फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Elderly man's body found in Kuano River

Basti News: बुजुर्ग का कुआनो नदी में मिला शव

Sat, 01 Aug 2026 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Elderly man's body found in Kuano River
नगर बाजार। कोतवाली क्षेत्र के अमहट घाट स्थित कुआनो नदी में शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान तुर्कहिया निवासी हरीश चंद्र (66) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार हरीश चंद्र बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे साइकिल लेकर घर से निकले थे। उन्होंने घरवालों को यह नहीं बताया था कि वह कहां जा रहे हैं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे अमहट घाट के पास उनकी साइकिल खड़ी मिली। अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से नदी में तलाश शुरू कराई, जहां कुछ ही देर बाद उनका शव उतराया मिला। बाहर निकालने पर परिजनों ने शव की पहचान हरीश चंद्र के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि हरीश चंद्र कपड़े धोने का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed