फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Miscreants vandalized an idol at the Durga temple; commotion in the neighborhood.

Basti News: अराजक तत्वों ने दुर्गा मंदिर में प्रतिमा किया खंडित, मोहल्ले में हंगामा

Sat, 01 Aug 2026 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Miscreants vandalized an idol at the Durga temple; commotion in the neighborhood.
पुरानी बस्ती। थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के संजय कॉलोनी स्थित करीब 15 वर्ष पुराने दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से नाराज मोहल्ले के लोगों ने मंदिर परिसर में हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संजय कॉलोनी निवासी हेमलता गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 30 जुलाई को दोपहर करीब एक से दो बजे के बीच पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति मंदिर में घुस गया और लोहे की रॉड से मां दुर्गा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि घटना में प्रतिमा का मुकुट और तलवार टूट गई, जबकि मंदिर के अंदर भी तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोग मंदिर पर एकत्र हो गए और विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसओ पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed