{"_id":"6a860e9058554076e20b1023","slug":"error-correction-fee-in-the-registration-and-assessment-register-of-new-buildings-abolished-basti-news-c-207-1-bst1001-164662-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नए भवनों के पंजीकरण व असेसमेंट रजिस्टर में त्रुटि सुधार शुल्क खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नए भवनों के पंजीकरण व असेसमेंट रजिस्टर में त्रुटि सुधार शुल्क खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। नगर पालिका परिषद के सभागार में बुधवार को अध्यक्ष नेहा वर्मा की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें जनहित से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। नए भवनों के पंजीकरण के लिए निर्धारित 250 रुपये और असेसमेंट रजिस्टर में त्रुटि सुधार के लिए लगने वाला 250 रुपये का शुल्क समाप्त करने का फैसला किया गया।
सभासदों ने शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए वार्डों में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई। इस पर सहमति जताते हुए संबंधित सफाई निरीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलने का मुद्दा भी उठा। अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि 400 नई स्ट्रीट लाइट जल्द उपलब्ध होंगी। जरूरत के अनुसार इन्हें चौराहों और वार्डों में लगाया जाएगा।
वार्डों में सड़क, नाली और क्रॉसिंग निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई। ईओ ने कहा कि धन की उपलब्धता के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे। सभासद जगदीप श्रीवास्तव ने नगर पालिका क्षेत्र में नवनिर्मित भवनों को दर्ज कराने की मांग रखी। ईओ ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में नए भवनों का सर्वे पूरा हो चुका है और नियमानुसार उन्हें दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
सभासद गौतम यादव ने वार्ड में नाली की सफाई के साथ सड़क और नाली निर्माण का प्रस्ताव रखा। वहीं, सभासद परमेश्वर शुक्ला उर्फ पप्पू शुक्ला ने आवास विकास वार्ड में पेयजल व्यवस्था को बेहतर करने की मांग की।
बैठक में सभासद अमरावती देवी, राजन ठाकुर, रोली, इंद्रावती देवी, विद्यावती देवी, ममता, रवींद्र कुमार, मोहम्मद इदरीस, मोहम्मद अयूब, दिनेश गुप्ता, निर्मला देवी समेत अन्य मौजूद रहे।