सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Executive Engineer Anil Kumar did not attend the meeting, action will be taken

Basti News: बैठक में नहीं पहुंचे अधिशासी अभियंता अनिल कुमार, होगी कार्रवाई

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Executive Engineer Anil Kumar did not attend the meeting, action will be taken
विज्ञापन
देवरिया। विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति की बैठक शुक्रवार को विकास भवन में हुई। इस बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता, खनन अधिकारी और समाज कल्याण अधिकारी (विकास) अनुपस्थित थे। समिति के सभापति ने अनुपस्थित अफसरों पर कार्रवाई का निर्देश दिया।
Trending Videos

बैठक की अध्यक्षता कर रहे एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह और सदस्य जयपाल सिंह व्यस्त ने विभागवार अफसरों से विकास कार्यों की जानकारी ली। लोक निर्माण विभाग की चर्चा के दौरान अधिशासी अभियंता अनिल कुमार के अनुपस्थित रहने पर सभापति ने नाराजगी जताई। इसके बाद पता लगा कि तीन और अफसर अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड, खनन अधिकारी व जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास रामजनम भी अनुपस्थित थे। जिम्मेदार अफसरों के बैठक में नहीं पहुंचने पर समिति के सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि इस तरह की लापरवाही से विकास कार्य प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के सभापति डॉ. रतनपाल सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बैठक को हल्के में लेने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। डॉ. रतनपाल सिंह ने निर्देश दिया कि 31 मार्च को जो कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं, उनके सभी देयक साथ के साथ दे दिए जाएं। इसके अलावा पिछले वर्ष रिटायर हुए किसी कर्मचारी का अगर बकाया है तो उसका भी निपटारा कराकर दे दिया जाए। इसके अलावा अगर कोई मृतक आश्रित है और उसकी नियुक्ति का मामला है तो वह भी नियमानुसार निस्तारित किया जाए। बैठक में डीएम दिव्या मित्तल, सीडीओ राजेश कुमार सिंह समेत सभी विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed