{"_id":"69cc1101a5631f9778034f60","slug":"farmers-health-deteriorates-dies-on-way-to-hospital-basti-news-c-207-1-bst1006-155914-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: किसान की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाते समय मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: किसान की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाते समय मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- लालगंज थाना क्षेत्र के गागड़ गांव का मामला
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के गागड़ गांव में टैक्टर से खेत की जुताई करते समय रामचंद्र चौधरी (55) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जब तक परिजन जिला अस्पताल पहुंचते, रास्ते में उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
वह खेती किसानी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार की दोपहर में ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे कि अचानक सीने में दर्द हुआ तो बच्चे को फोन कर बुलाया। सूचना पर दौड़ते हुए परिजन पहुंच गए। आनन-फानन में रामचंद को जिला अस्पताल ले जा रहे थे की रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। गांव के लोगों की मानें तो हृदय गति रुकने से मौत हुई है। रामचंद अपने पीछे तीन बेटों और पत्नी को छोड़ चले गए।
Trending Videos