सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Female Naib Tehsildar accused of assault case registered

Basti News: महिला मजिस्ट्रेट के आवास में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, नाकाम होने पर दबाने लगा गला

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Nov 2023 05:21 PM IST
विज्ञापन
सार

महिला नायब तहसीलदार ने तहसील परिसर में रहने वाले दूसरे नायब तहसीलदार पर दरवाजा तोड़कर घर में घुसने, जानलेवा हमला, दुष्कर्म की को कोशिश, मारपीट सहित अन्य गंभीर आरोप लगाया है।
 

Female Naib Tehsildar accused of assault case registered
FIR - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बस्ती जिले में तैनात एक नायब तहसीलदार ने दीपावली की रात पर महिला नायब तहसीलदार पर हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि डेढ़ घंटे तक उसने तांडव मचाया। वह सरकारी आवास का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गया और जानलेवा हमला करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। तख्त के नीचे छिपकर महिला अधिकारी ने अपनी जान बचाई।
Trending Videos


डर और लोक लाज के कारण तीन दिन तक वह किसी से कुछ नहीं बता पाई। बृहस्पतिवार को छुट्टी लेकर घर जाने के बाद परिवार के लोगों से आपबीती बताया तो सभी सन्न रह गए। कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मानो सांप सूंघ गया। जांच के नाम पर हीलाहवाली करने लगी लेकिन देर शाम मुख्यमंत्री और डीजीपी के संज्ञान में प्रकरण आने के बाद एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली महिला नायब तहसीलदार ने कोतवाली में दिए तहरीर में बताया है कि दीपावली की रात करीब एक बजे उसी सरकारी परिसर में रहने वाले आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला दरवाजा खटखटाने लगे। महिला अधिकारी ने दरवाजा नहीं खोला तो आवास के पीछे का दरवाजा लात मारकर तोड़ दिया और जबरदस्ती घुसकर अपशब्द कहने लगा।

आरोप है कि शरीर में कई जगह उसने काट लिया। कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। बचाव में महिला अधिकारी चौकी के नीचे छिप गई मगर वहां से खींचकर दोबारा जान लेने और दुष्कर्म की कोशिश किया। वहां से भागकर महिला बाहर आ गई और आवास का दरवाजा बाहर से बंद कर लिया तो आरोपी पीछे के रास्ते बाहर आकर फिर झपटा। महिला अधिकारी के मुताबिक भागकर वह फिर घर के अंदर गईं और दरवाजा बंद करके किसी तरह खुद को बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed