सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fighting at the pumps has reduced, with officers working with the police to control the crowd.

Basti News: पंपों पर कम हुई मारामारी, भीड़ नियंत्रण में पुलिस के साथ लगे अधिकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 28 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fighting at the pumps has reduced, with officers working with the police to control the crowd.
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डीजल व पेट्रोल के लिए दो दिन से पंपों पर लग रही कतार शुक्रवार को कम होती दिखी। शहर के पंपों पर तेल की उपलब्धता रही, लेकिन उपभोक्ताओं की भीड़ सामान्य रही। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ स्थानों पंप ड्राई होने से आसपास के दूसरे पंप पर भीड़ देखी गई। पूर्ति विभाग की मानें तो डीजल, पेट्रोल की आपूर्ति में कोई कमी है, शुक्रवार दिन को 12 पंप ड्राई रहे, लेकिन वहां भी देर रात में तेल आपूर्ति हो जाएगी। वहीं, डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने भीड़ लगने से कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए 54 पंपों पर अधिकारियों की तैनाती की है, जिन्हें पुलिस की मौजूदगी और अपनी निगरानी में पेट्रोल-डीजल वितरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos

शहर के छह में से पांच पंपों पर पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता रही, लेकिन यहां शुक्रवार सुबह ग्राहकों की कुछ भीड़ नजर आई जो दोपहर बाद से कम हो गई।
इटवा प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के एक पंप और गनवरिया स्थित पंप ड्राई होने से कस्बा के दूसरे पेट्रोल पंप, पटखौली स्थित पंप, करहिया पंप पर डीजल और पेट्रोल उपलब्ध रहने से ग्राहकों की लंबी कतार देखी गई। कस्बा के ड्राई हो चुके पंप के संचालक ओम छापड़िया का कहना है कि सुबह तक डीजल व पेट्रोल दोनों था, लेकिन तेल खत्म होने से पंप ड्राई है। शनिवार को लोड आने की पूरी संभावना है। वहीं, गनवरिया के मालिक दुर्गा जायसवाल ने बताया कि यहां शनिवार दोपहर तक डीजल व पेट्रोल आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के परशुराम तिराहा स्थित पंप पर पिछले दो दिनों से पेट्रोल व डीजल का स्टॉक खत्म होने से वाहन चालक परेशान हैं। पंप पर तेल न होने के कारण सन्नाटा पसरा रहा। पंप के मैनेजर कलमधारी यादव ने बताया कि तेल की गाड़ी आने में देरी के कारण यह समस्या हुई है। शनिवार की शाम तक आपूर्ति होने की उम्मीद है।
खुनुवां प्रतिनिधि के अनुसार, शोहरतगढ़-खुनुवां मुख्य मार्ग पर रमवापुर तिवारी स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल व डीजल खत्म होने से सन्नाटा पसरा है। पंंप संचालक धर्मवीर कन्नौजिया ने बताया कि शनिवार व रविवार को डीजल आने की संभावना है। वहीं, पेट्रोल का रुपया जमा नहीं हो सका, जिसे जमा कर जल्द आपूर्ति कराई जाएगी।

पंपों पर लगी बीईओ, एडीओ, सीडीपीओ की ड्यूटी
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने पेट्रोल, डीजल व सीएनजी वितरण के दौरान एकत्रित हो रही भीड़ नियंत्रित करने के लिए शहर समेत नौगढ़ तहसील क्षेत्र के 19, बांसी के सात, डुमरियागंज के 13, इटवा के सात और शोहरतगढ़ के आठ पंपों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। इनमें एडीओ पंचायत, खंड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ, सहायक चकबंदी अधिकारी शामिल है। उन्होंने कहा कि पंपों पर एकत्रित हो रही भीड़ के कारण कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए पंपों पर इन अधिकारियों के अलावा पूर्ति विभाग के अधिकारी व पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed