सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR registered against six named and unknown persons in case of assault

Basti News: मारपीट के मामले में छह नामजद समेत अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against six named and unknown persons in case of assault
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के नवलपुर चौराहा पर तीन दिन पहले हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने छह नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई पीड़ित की तहरीर के आधार पर की गई।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, 24 मार्च की शाम करीब 6 बजे नवलपुर चौराहा स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर पंखा खरीदने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवकों ने गाली-गलौज करते हुए लार क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी शादिक खान के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित शादिक खान ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को रहमत नगर निवासी दिलशाद खान, सुहेल, सूफियान, अली, अरमान, अरसलान समेत कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed