{"_id":"6a6907087744c0208b043ef8","slug":"food-department-raids-highway-dhabas-basti-news-c-207-1-bst1006-163230-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हाईवे के ढाबों पर खाद्य विभाग ने मारा छाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हाईवे के ढाबों पर खाद्य विभाग ने मारा छाप
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा को लेकर दुकानों की जांच करती खाद टीम-स्रोत खाद टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। सावन माह और कांवड़ यात्रा को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान हाईवे किनारे संचालित होटल, ढाबों, मिठाई की दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
जिला अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने संसारीपुर, महाराजगंज, भदावल समेत विभिन्न स्थानों पर जांच की। इस दौरान प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की व्यवस्था, खाद्य लाइसेंस, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, निर्माण एवं समाप्ति तिथि तथा भंडारण व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों के संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।
जिला अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार ने बताया कि सावन माह में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर गुजरते हैं। ऐसे में उन्हें शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मिलावटी अथवा मानकों के विपरीत खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग की टीमें समय-समय पर होटल, ढाबों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करती रहेंगी, ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।