{"_id":"6a664ed0e05ec3107009e7e0","slug":"fraud-of-1118-lakh-in-the-name-of-land-purchase-and-sale-fir-against-four-basti-news-c-207-1-bst1006-163114-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर 11.18 लाख की धोखाधड़ी, चार पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर 11.18 लाख की धोखाधड़ी, चार पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरैया। जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर 11.18 लाख रुपये की धोखाधड़ी और मारपीट के आरोप में हर्रैया थाना पुलिस ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि एग्रीमेंट रद्द होने के बाद बकाया रकम मांगने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
भदावल गांव निवासी दुर्गा प्रसाद ने रविवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2024 में हर्रैया कस्बे के वार्ड नंबर पांच निवासी शक्तिमान की मां किरन देवी से जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए 20.18 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। इसके तहत उन्होंने 14.23 लाख रुपये चेक के माध्यम से और शेष रकम नकद दी थी।
दुर्गा प्रसाद के मुताबिक, काफी समय बीतने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं हुई तो उन्होंने रुपये वापस मांगे। इस पर 15 जून 2026 को शक्तिमान ने नौ लाख रुपये नकद लौटाए और शेष 11.18 लाख रुपये का चेक देकर एग्रीमेंट रद्द करा लिया। आरोप है कि बाद में शक्तिमान ने चेक वापस ले लिया और नकद भुगतान करने का आश्वासन देकर चला गया। इसके बाद उसने संपर्क करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि तीन जुलाई 2026 को वह शेष रकम लेने शक्तिमान के घर पहुंचे। वहां मौजूद शक्तिमान, दीपक, गुलाबचंद और किरन देवी ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। मौके पर मौजूद गोभिया निवासी अश्वनी सिंह ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
थाना प्रभारी हर्रैया संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर शक्तिमान, दीपक, गुलाबचंद और किरन देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।