{"_id":"69d8042c9ef88152bf053d6c","slug":"gang-rape-accused-arrested-basti-news-c-7-1-gkp1039-1284961-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मंगेतर ने नहीं छोड़ा दुष्कर्म पीड़िता का साथ, दरिंदों को भिजवाया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मंगेतर ने नहीं छोड़ा दुष्कर्म पीड़िता का साथ, दरिंदों को भिजवाया जेल
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
बस्ती। मंगेतर के साथ मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बेहिल शिव मंदिर जा रही युवती से रास्ते में पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद लोकलाज की आड़ में मुंह छिपाने और युवती को ठुकराने के बजाय मंगेतर उसे इंसाफ दिलाने के लिए आगे आया।
वह चार दिन तक घटनास्थल वाले क्षेत्र में युवती के साथ घूमता रहा। इस बीच एक आरोपी दिखा तो उसके पीछे लगकर उसका नाम पता तलाशा। चार दिन के भीतर पांचों आरोपियों का पता-ठिकाना तलाश लेने के बाद बुधवार को युवती को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को दबोच लिया है।
खूबसूरत जिंदगी के सपने बुन रही लालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती मंगेतर के साथ तीन अप्रैल को मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बेहिल शिव मंदिर दर्शन करने जा रही थी। दोनों बाइक से नहर वाले रास्ते से मंदिर की ओर बढ़ रहे थे, इसी बीच वहां तीन बाइक पर सवार पांच युवक पहुंचे और घेर लिया। कुछ देर तक पूछताछ की और फोन पर युवती के माता-पिता से बात करके उसके साथ मौजूद मंगेतर के बारे में भी जानकारी ली।
युवती ने पुलिस को बताया है कि पांचों युवकों ने उसे और उसके मंगेतर को मंदिर पहुंचाने की बात कहकर अपनी बाइक और स्कूटी पर बैठा लिया और उनकी बाइक अपने कब्जे में ले ली। आरोप है कि मंदिर न जाकर आरोपी युवक युवती और उसके मंगेतर को एक सुनसान बाग में ले गए। मंगेतर को कुछ दूरी पर बंधक बना लिया। बाग में पांचों युवकों ने युवती के साथ दरिंदगी की और वीडियो भी बनाया।
आरोपियों ने इस मामले की पुलिस से शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और भाग गए।
Trending Videos