{"_id":"6a4ab42b91a1cfc433044de0","slug":"health-fair-long-queues-of-patients-with-respiratory-issues-diabetes-skin-ailments-and-high-blood-pressure-basti-news-c-207-1-bst1005-161816-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेला : सांस, मधुमेह, त्वचा और उच्च रक्तचाप के रोगियों की लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेला : सांस, मधुमेह, त्वचा और उच्च रक्तचाप के रोगियों की लंबी कतार
विज्ञापन
सीएचसी मुंडेरवा में मरीज को परामर्श देते चिकित्सक संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जिले के 39 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1567 मरीजों को परामर्श दिया गया। मेले में डायरिया, सांस, बीपी, बुखार, उच्च रक्तचाप व चर्म रोग से पीड़ित मरीजों की भरमार रही। चिकित्सकों ने मेले में आए मरीजों के सेहत की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित कींं।
नगरीय पीएचसी बरदहिया में डॉ. इंद्रावती कुमारी ने बताया कि मेले में 15 पुरुष, 13 महिला और आठ बच्चों सहित कुल 43 मरीज आए। इसमें त्वचा रोग से पीड़ित छह, मधुमेह रोगी दो, गर्भवती छह, एनीमिया से पीड़ित दो, उच्च रक्तचाप पीड़ित 10 आए। सभी का इलाज कर उन्हें दवाएं दी गईं। पीएचसी नरहरिया डॉ. आरपी सिंह ने 54 मरीजों को परामर्श दिया। बताया कि वायरल बुखार, उच्च रक्तचाप के मरीज अधिक रहे। पीएचसी वाल्टरगंज, पीएचसी रामपुर, कुदरहा, आमा, हरदी, मुसहा, छावनी में जैसे-तैसे मेला निपट गया।
वहीं पीएचसी बनकटी में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला की हकीकत जांचने सीएमओ डॉ. राजीव निगम अस्पताल पहुंचे। स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। ओपीडी, दवा वितरण, पैथालॉजी, परिसर की साफ-सफाई व मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जांच की। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। ओपीडी में डॉ. अंकुर शुक्ला, फार्मासिस्ट प्रेम चंद्र पांडेय, एलटी सुभाष चंद्र, वार्ड ब्वाय शैलेश, स्टाफ नर्स स्मिता यादव से जानकारी ली। दो बजे बजे तक कुल 16 मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया।-- -
विज्ञापन
मुंडेरवा में 23 मरीजों को मिला परामर्श
मुंडेरवा। सीएचसी मुंडेरवा में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में बारिश, बढ़ते-घटते तापमान और खेती-किसानी के कारण धूप लगने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। बुखार, दस्त व शरीर में दाने निकलने की शिकायत लिए 23 मरीज पहुंचे, जिन्हें परामर्श दिया गया। डॉ. मो. युसुफ खान ने बताया कि पेट दर्द समेत उल्टी-दस्त व बुखार के मरीज अधिक रहे। फार्मासिस्ट विनोद आजाद ने दवाएं बांटी। एएनएम बबिता अग्रहरि, अंबिका गौड़, अनिल कुमार, ओपी यादव, विनोद चौधरी, राजेश यादव मौजूद रहे। संवाद
-- -
हर्रैया में वायरल फीवर व एलर्जी के मरीज अधिक आए
हरैया। पीएचसी बेलभरिया रामगुलाम में डाॅ. आनंद कुमार भारती ने फार्मासिस्ट विवेकानंद के साथ मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिए। पीएचसी इंदौली में डॉ. विपिन कुमार ने आए 42 मरीजों का जांच के बाद दवाएं दी। फार्मासिस्ट रहमान मौजूद रहे। पीएचसी काशीपुर में डॉ. नंदलाल यादव ने फार्मासिस्ट अनिल कुमार के साथ मरीजों का उपचार किया। वायरल फीवर व एलर्जी के मरीज अधिक रहे। संवाद
-- -
भानपुर में 128 मरीजों की जांची गई सेहत
भानपुर। भानपुर क्षेत्र में तीन पीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य मेला में 128 मरीजों की सेहत जांची गई। पीएचसी सगरा में आयुष चिकित्सक डाॅ. वृजनंदन मोदनवाल ने 50 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट देवेंद्र पटेल ने दवा बांटी। पीएचसी करमहिया में आयुष चिकित्सक डॉ. अमिश कुमार ने 40 मरीजों को परामर्श दिया। फार्मासिस्ट राम प्रकाश मौर्य ने दवाएं बांटी। पीएचसी परसाकुतुब में 38 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया जहां आयुष चिकित्सक डाॅ. अजय सिंह ने परामर्श दिया। फार्मासिस्ट संजय कुमार ने दवाएं बांटी। संवाद
-- -
कलवारी में 24 मरीजों ने कराया उपचार
कलवारी। सीएचसी बहादुरपुर में रविवार को जन आरोग्य मेला के अंतर्गत 24 मरीजों का इलाज किया गया। डाॅ. पवन कुमार ने बताया कि मेला में बुखार, उल्टी-दस्त, त्वचा और बीपी आदि के मरीज आए। फार्मासिस्ट जितेंद्र नारायण ने दवाएं बांटी। एलटी राजेश कुमार ने ब्लड जांच किए। स्टाफ नर्स कल्पना मिश्रा, वार्ड ब्वाय तेज प्रताप, भगवान दास, स्वीपर रमजान अली ने सहयोग किया। संवाद
-- -- -- -- -- -
पीएचसी वाल्टरगंज में 25 मरीजों का हुआ इलाज
वॉल्टरगंज। पीएचसी वाल्टरगंज पर लगे आरोग्य मेले में 25 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रवि वर्मा ने किया। जबकि फार्मासिस्ट उमेश चंद्र सिंह ने आए हुए मरीजों को दवा वितरित किया। एलटी चित्रगुप्त ने 12 मरीजों के खून के नमूने लिए। इस दौरान राजेन्द्र प्रसाद, स्टाफ नर्स माधुरी चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
नगरीय पीएचसी बरदहिया में डॉ. इंद्रावती कुमारी ने बताया कि मेले में 15 पुरुष, 13 महिला और आठ बच्चों सहित कुल 43 मरीज आए। इसमें त्वचा रोग से पीड़ित छह, मधुमेह रोगी दो, गर्भवती छह, एनीमिया से पीड़ित दो, उच्च रक्तचाप पीड़ित 10 आए। सभी का इलाज कर उन्हें दवाएं दी गईं। पीएचसी नरहरिया डॉ. आरपी सिंह ने 54 मरीजों को परामर्श दिया। बताया कि वायरल बुखार, उच्च रक्तचाप के मरीज अधिक रहे। पीएचसी वाल्टरगंज, पीएचसी रामपुर, कुदरहा, आमा, हरदी, मुसहा, छावनी में जैसे-तैसे मेला निपट गया।
विज्ञापन
वहीं पीएचसी बनकटी में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला की हकीकत जांचने सीएमओ डॉ. राजीव निगम अस्पताल पहुंचे। स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। ओपीडी, दवा वितरण, पैथालॉजी, परिसर की साफ-सफाई व मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जांच की। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। ओपीडी में डॉ. अंकुर शुक्ला, फार्मासिस्ट प्रेम चंद्र पांडेय, एलटी सुभाष चंद्र, वार्ड ब्वाय शैलेश, स्टाफ नर्स स्मिता यादव से जानकारी ली। दो बजे बजे तक कुल 16 मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया।