सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Health is the greatest wealth

Basti News: स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Health is the greatest wealth
विज्ञापन
बस्ती। मंगलवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के महामंत्री कमिश्नर कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्याम प्रकाश शर्मा के संयोजन में कलक्ट्रेट परिसर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया।
Trending Videos

मुख्य अतिथि डाॅ. वीके वर्मा ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति है। आज के समय में भागदौड़ भरी जिंदगी, असंतुलित खानपान और तनाव के कारण लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग अपने दैनिक जीवन में स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और नियमित जांच, संतुलित आहार और व्यायाम को अपनाएं। पूर्व सांसद हरीशंकर सफरीवाला ने कहा कि आज के दौर में मधुमेह, हृदय रोग, मोटापा और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बीमारियों का मुख्य कारण खराब जीवनशैली और शारीरिक गतिविधियों की कमी है। आयोजक श्याम प्रकाश शर्मा ने कहाकि प्रति वर्ष सात अप्रैल को पूरी दुनिया में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह दिन जागरूकता फैलाने और स्वास्थ्य सेवाओं की अहमियत को समझाने के लिए समर्पित होता है।
इस अवसर पर छोटेलाल वर्मा, संजीव पांडेय, अमर पाल, डाॅ रामकृष्ण लाल जगमग, डाॅ राजेन्द्र सिंह राही, बालकृष्ण चौधरी, अरूण कुमार श्रीवास्तव, दीनानाथ यादव, राहुल सिंह व अन्य माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed