फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Independence Day celebrated with great pomp, patriotic songs echoed

Basti News: धूमधाम से मना आजादी का जश्न, गूंजे देशभक्ति के तराने

Mon, 17 Aug 2026 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrated with great pomp, patriotic songs echoed
पुलिस लाइन में तिरंगे को सलामी देते एसपी डॉ. यशवीर सिंह। स्रोत- पुलिस
बस्ती। स्वतंत्रता दिवस शनिवार को जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह आठ बजे सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर झंडारोहण हुआ। राष्ट्रगान और वंदेमातरम के सामूहिक गायन के साथ लोगों ने तिरंगे को सलामी दी। शहर में स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। दिनभर देशभक्ति के गीत गूंजते रहे। विभिन्न स्थानों पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया, लोगों ने देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त कार्यालय में आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने झंडारोहण किया। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों के बलिदान से देश को आजादी मिली है। शासकीय सेवक अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लें। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कलक्ट्रेट में डीएम कृतिका ज्योत्सना ने झंडारोहण किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संकल्प लिया। जीजीआईसी की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद डीएम ने गांधी कला भवन पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

डीआईजी कैंप कार्यालय में डीआईजी संजीव त्यागी ने झंडारोहण किया। पुलिस लाइंस में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने तिरंगे को सलामी दी। पुलिस जवानों ने परेड की। विकास भवन में सीडीओ सार्थक अग्रवाल, बीएसए कार्यालय में बीएसए अनूप कुमार तिवारी, माध्यमिक शिक्षा कार्यालय में डीआईओएस संजय सिंह और स्वास्थ्य भवन में सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, एडीएम ज्ञानचंद्र गुप्ता, एसडीएम सदर हिमांशु कुमार, रश्मि यादव, राजेश रंजन, मोतीलाल रंजन, आदि मौजूद रहे। डीआईजी कैंप कार्यालय पर डीआईजी संजीव त्यागी ने झंडारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। बनकटी से बभनान तक गूंजे देशभक्ति गीत : बनकटी के महिला महाविद्यालय मथौली में पूर्व विधायक रवि सोनकर और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल ने झंडारोहण किया। ब्लॉक कार्यालय व अस्पताल में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह ने तिरंगा फहराया। पीएचसी बनकटी में डॉ. राजेश कुमार और थाना लालगंज में थानाध्यक्ष विनय कुमार पाठक ने झंडारोहण किया। बभनान में गौर ब्लॉक पर प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल, नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष प्रबल मलानी और चीनी मिल में मुख्य महाप्रबंधक सुधीर सिंह ने झंडारोहण किया। विक्रमजोत में सहकारी गन्ना विकास समिति के परिसर में अध्यक्ष सिद्धांत कुमार सिंह ने तिरंगा फहराया। कप्तानगंज में थाने पर एसओ आलोक श्रीवास्तव, महराजगंज पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी अनिल कुमार त्रिपाठी, इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज में प्रबंधक राकेश मणि त्रिपाठी, पं. चतुर्भुज तिवारी विमला देवी इंटर कॉलेज में प्रबंधक अनिल कुमार तिवारी, पशु चिकित्सालय में डॉ. नजमुल इस्लाम, वन रेंज कार्यालय में रेंजर राजू प्रसाद और नगर पंचायत में चेयरमैन चंद्र प्रकाश चौधरी ने झंडारोहण किया। नगर बाजार संवाद के अनुसार, नगर पंचायत कार्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगर बाजार में अध्यक्ष नीलम सिंह ने झंडारोहण किया। सांऊघाट और कलवारी में भी उत्साह : मानिकचंद क्षेत्र में ब्लॉक मुख्यालय सांऊघाट पर ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने झंडारोहण किया। दारुल उलूम अलिमिया जमदाशाही में मौलाना मोहम्मद उम्मीद अली सिद्दीकी और दारुल उलूम अलिमिया निश्वां में मौलाना मोहम्मद फारूक निजामी ने तिरंगा फहराया। इंजीनियरिंग कॉलेज में निदेशक डॉ. कुलदीप सहाय और महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रधानाचार्य मुलायम सिंह यादव ने झंडारोहण किया। कलवारी थाने में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक विकास कुमार सिंह और सीएचसी बहादुरपुर में डॉ. मनोज कुमार ने झंडारोहण किया।

चौधरी त्रिवेणी राम बालिका इंटर कॉलेज में प्रबंधक अमित चौधरी और प्रधानाचार्या प्रतिमा चौधरी ने तिरंगा फहराया। आचार्य रामचंद्र शुक्ल बालिका इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ. केपी मिश्र ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed