सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Install adequate number of road safety sign boards on major roads and intersections.

Basti News: प्रमुख मार्गों, चौराहों पर पर्याप्त संख्या में लगाएं सड़क सुरक्षा के साइन बोर्ड

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 17 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Install adequate number of road safety sign boards on major roads and intersections.
विज्ञापन
बस्ती। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम कृत्तिका ज्योत्सना की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा एवं सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत संचालित प्रमुख योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
Trending Videos

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर सड़क सुरक्षा साइन बोर्ड पर्याप्त संख्या में लगाए जाए। ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध सघन अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए तथा गलत साइड ड्राइविंग पर पूर्णतया रोक लगाई जाए। इसके बाद सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पीएम सूर्यघर, पीएम कुसुम, मुख्यमंत्री आवास, सीएम उद्यमी, जननी सुरक्षा योजना, जलजीवन मिशन, फैमिली आईडी, पर्यटन से संबंधित परियोजनाओं, सेतुओं के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि सीएमआईएस पोर्टल पर आकड़ों को अद्यतन रखा जाए।
निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए ओटीडी सेल की समीक्षा करते हुए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि डेटा रिपोर्टिंग का विशेष ध्यान रखा जाए।
इसमें किसी प्रकार की लापवाही क्षम्य नही होंगी। बैठक में सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीएमओ डाॅ. राजीव निगम, डीआईओएस संजय सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुरेश कुमार, यातायात निरीक्षक अवधेश तिवारी, जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार, एआरएम आयुष भटनागर, डीपीओ राजेश कुमार, उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, भूमि संरक्षण अधिकारी डाॅ. राजमंगल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed