{"_id":"6a67b4e494dbc358370d7cdc","slug":"instructions-to-increase-enrollment-in-vocational-trades-in-secondary-schools-basti-news-c-207-1-bst1006-163159-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक ट्रेडों में दाखिले बढ़ाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक ट्रेडों में दाखिले बढ़ाने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। प्रदेश सरकार ने माध्यमिक विद्यालयों में संचालित व्यावसायिक शिक्षा योजना को प्रभावी बनाने के लिए सभी जिलों में छात्र-छात्राओं के प्रवेश बढ़ाने के निर्देश जारी किया है। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. मुकेश देव ने डीआईओएस को पत्र भेजकर चयनित विद्यालयों में संचालित व्यावसायिक ट्रेडों में अधिक से अधिक छात्रों का प्रवेश सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ चेतावनी दी है कि जिन विद्यालयों में निर्धारित न्यूनतम छात्र संख्या पूरी नहीं होगी, वहां संबंधित प्रधानाचार्य की जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार जिले में 15 राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा योजना के तहत विभिन्न ट्रेड संचालित हैं। इन विद्यालयों में आवश्यकता के अनुरूप ट्रेड, उपकरण और कार्यशालाओं की व्यवस्था पहले से उपलब्ध कराई गई है, लेकिन कई विद्यालयों में जागरूकता के अभाव अथवा उदासीनता के कारण अपेक्षित संख्या में छात्र-छात्राओं का प्रवेश नहीं हो पा रहा है। इससे कई ट्रेड बंद होने की स्थिति में पहुंच रहे हैं, जो योजना के उद्देश्य के विपरीत है।
शिक्षा निदेशक ने स्पष्ट किया है कि शासन पहले भी वर्ष 2017, 2018, 2023 और 2024 में इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर चुका है। व्यावसायिक शिक्षा के प्रत्येक ट्रेड में न्यूनतम 25 छात्र-छात्राओं का प्रवेश अनिवार्य है। विशेष परिस्थितियों में कम से कम 10 छात्रों के साथ भी ट्रेड संचालित किया जा सकता है।
विज्ञापन
डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से छात्र-छात्राओं को कौशल विकास और रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इन ट्रेडों से जोड़कर योजना को सफल बनाना विभाग की प्राथमिकता है।