फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The Basti and Gonda police have jointly devised a strategy for the Kanwar Yatra.

Basti News: कांवड़ यात्रा को लेकर बस्ती व गोंडा पुलिस ने बनाई संयुक्त रूप से रणनीति

Tue, 28 Jul 2026 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The Basti and Gonda police have jointly devised a strategy for the Kanwar Yatra.
बभनान। कस्बे में बड़ी संख्या में पुलिस बल द्वारा पैदल मार्च किया गया। इसके बाद बस्ती व गोंडा पुलिस ने संयुक्त रूप से बैठक कर श्रावण महीने में आयोजित होने वाले कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न करने के लिए रणनीति बनाई ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बभनान कस्बे की पुलिस चौकी में आयोजित बैठक में बस्ती जनपद की गौर और पैकोलिया थाने की पुलिस जबकि गोंडा जनपद के खोड़ारे और छपिया थाना की पुलिस मौजूद रही। इन चारों थाना के प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षों ने पूरे बभनान कस्बे में पैदल मार्च किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि बभनान कस्बा के प्रमुख मार्गों, शिवालयों व संपूर्ण कांवड़ मार्ग पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी है।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। सोशल मीडिया सेल द्वारा अफवाह फैलाने वालों और भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस दौरान अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने व अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि कांवड़ को लेकर दोनों जनपद की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने के लिए पुलिस चौकी पर बैठक की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed