फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jan Arogya Mela: Patients suffering from seasonal ailments; medicines and consultations provided.

जन आरोग्य मेला : मौसमी बीमारियों की चपेट में मरीज, दी गईं दवाएं और परामर्श

Mon, 13 Jul 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 13 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Jan Arogya Mela: Patients suffering from seasonal ailments; medicines and consultations provided.
सीएचसी कलवारी में मरीज की जांच करते डॉ. पवन कुमार स्रोत विभाग
बस्ती। जिले के 39 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया जबकि गंभीर हालत वाले मरीजों को हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। मेले में पहुंचे अधिकांश मरीज बुखार, पेट दर्द और दस्त से पीड़ित मिले। कुल 1467 मरीजों को परामर्श दिया गया। एलोपैथ चिकित्सकों की कमी के चलते कहीं-कहीं फार्मासिस्ट और आयुष चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श दिए।
विज्ञापन

नगरीय पीएचसी बरदहिया में दोपहर दो बजे तक डॉ. इंद्रावती कुमारी ने 34 मरीजों को परामर्श दे चुकी थीं। मरीजों ने बताया कि बुखार होने पर कई दिन तक छोड़ नहीं रहा है। साथ ही खांसी आ रही है। बाहर से दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिला। डॉक्टर ने जांच कर दवा दी है। पीएचसी नरहरिया में डॉ. आरपी सिंह ने 45 मरीजों को परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

कलवारी संवाद के अनुसार, सीएचसी बहादुरपुर में आयोजित जन आरोग्य मेले में दोपहर में ही डॉक्टर और कंपाउंडर कुर्सी छोड़ दिए। दो बजे तक 15 मरीजों का इलाज डाॅ. पवन कुमार नायक ने किया। 2.30 बजे पहुंचे रामगोपाल दूबे और सुरेश सिंह ने बताया कि डॉक्टर नहीं मिलने से बिन दवा के ही लौटना पड़ा। स्टाफ नर्स शशि चौधरी, वार्ड ब्वॉय दीपचंद और स्वीपर रमजान अली मेले में मौजूद दिखे। बनकटी संवाद के अनुसार, पीएचसी बनकटी में डॉ. अभिषेक यादव ने मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट पीसी पांडेय ने दवाएं दी। 19 मरीजों का इलाज किया गया। मुंडेरवा संवाद के अनुसार, पीएचसी ओड़वारा में 17 मरीजों का उपचार डॉ. अभिषेक कुमार ने किया। फार्मासिस्ट जगदंबा चौधरी ने दवाएं दी। ज्योत्सना सिंह ने सहयोग किया। मुंडेरवा सीएचसी में डाॅ. शिप्रा शर्मा ने बताया कि 15 मरीज ही आए। फार्मासिस्ट गुलाब ने दवाएं दी। अंबिका गौड़, ओपी यादव, विनोद चौधरी ने सहयोग किया। वाल्टरगंज पीएचसी में आयोजित मेले में 21 मरीजों को परामर्श दिया गया। पीएचसी छावनी में 24 मरीजों की जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
जन आरोग्य मेले में 122 मरीजों की जांची गई सेहत
भानपुर। सीएचसी भानपुर के अधीन संचालित तीन पीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य मेले में कुल 122 मरीजों को परामर्श दिया गया। बुखार, फोड़ा-फुंसी के अलावा वायरल संक्रमण और पेट दर्द के मरीज अधिक रहे। पीएचसी सगरा में आयुष चिकित्सक डॉ. बृजनंदन ने 51 मरीजों को देखा। फार्मासिस्ट देवेंद्र पटेल ने दवाएं दी। पीएचसी परसाकुतुब में 36 मरीजों को आयुष चिकित्सक डाॅ. अजय सिंह ने परामर्श दिया। फार्मासिस्ट संजय कुमार ने दवाएं बांटी। पीएचसी करमहिया में आयुष चिकित्सक डॉ. अमिश कुमार ने 35 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट रामप्रकाश मौर्य ने सहयोग किया। संवाद

---
तीन पीएचसी पर लगा मेला, जांची गई सेहत
हर्रैया। हर्रैया क्षेत्र में तीन पीएचसी पर मेला लगा। मेले में पहुंचे अधिकांश मरीज डायबीटिज, सर्दी-जुकाम और मौसमी बुखार के रहे। पीएचसी काशीपुर में डॉ. नंदलाल यादव ने 22 मरीजों का परीक्षण किया। फार्मासिस्ट अनिल कुमार वर्मा ने दवाएं दी। चंद्र प्रकाश व अनिल ने सहयोग किया। पीएचसी इंदौली में डाॅ. विपिन कुमार ने 45 मरीजों की जांच की। पीएचसी बेलभरिया में डॉ. विपिन कुमार ने मरीजों का इलाज किया। फार्मासिस्ट महफूज रहमान ने दवाएं बांटी। एलटी रवि कुमार, स्टाफ नर्स संध्या वर्मा, राजेंद्र कुमार ने सहयोग किया। संवाद
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed