सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lekhpal main recruitment exam today: 62,88 candidates will appear

लेखपाल मुख्य भर्ती परीक्षा आज : 62,88 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal main recruitment exam today: 62,88 candidates will appear
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिए 21 मई को जिले के 18 केंद्रों पर लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए हर केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए है। जो परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में जिम्मेदारी निभाएंगे।

लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक पाली में आयोजित की जाएगी। इसके लिए जनपद में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 62,88 अभ्यर्थी नामांकित हैं। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। यही नहीं सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात है तो पूरी तरह सक्रिय रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को बिना प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र के केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केंद्रों पर क्लॉक रूम, पेयजल, शौचालय, प्राथमिक उपचार तथा विद्युत व्यवस्था दुरूस्त कर लिया गया है। इसके साथ ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मोबाइल फोन एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की बात जिला प्रशासन ने कही है।
विज्ञापन
Trending Videos

डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने कहा कि लेखपाल भर्ती परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा प्रत्येक अभ्यर्थी को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि बिना जांच के किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed