सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Unreserved special train will run between Gorakhpur and Lucknow for Lekhpal recruitment exam.

Basti News: लेखपाल भर्ती परीक्षा गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलेगी अनारक्षित विशेष ट्रेन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Unreserved special train will run between Gorakhpur and Lucknow for Lekhpal recruitment exam.
विज्ञापन
बस्ती। बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों को राहत देने के लिए गोरखपुर से लखनऊ के बीच विशेष अनारक्षित एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन का संचालन होने से परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।
Trending Videos



रेलवे प्रशासन की ओर से लेखपाल लिखित परीक्षा हेतु अभ्यार्थियों की सुविधा के लिए गोरखपुर-लखनऊ अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन का संचलन गोरखपुर रेलवे स्टेशन से रात 12:30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। जो खलीलाबाद से 1:10 बजे, बस्ती स्टेशन पर 1:38 बजे, बभनान 2:03 बजे, मनकापुर 2:35 बजे, गोंडा 3:10 बजे, करनैलगंज से 3:38 बजे, बाराबंकी 4:52 बजे, बादशाहनगर 5:33 बजे छूटकर लखनऊ जंक्शन पर सुबह 6:40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी रास्ते से वापस होकर या ट्रेन बभनान बस्ती खलीलाबाद के रास्ते गोरखपुर को जाएगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 व एसएलआर के 2 कोचों सहित कुल 12 कोच लगाए गए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि लेखपाल परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आने-जाने में राहत देने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से गोरखपुर से लखनऊ के बीच में परीक्षा विशेष ट्रेन का संचालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed