सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   March bookings cancelled... 45 days of waiting have passed, consumers disappointed

Basti News: मार्च की बुकिंग निरस्त...45 दिन पूरा होने का इंतजार, उपभोक्ता मायूस

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
March bookings cancelled... 45 days of waiting have passed, consumers disappointed
विज्ञापन
बस्ती। गैस सिलिंडरों की आवक लगातार घट रही है। प्रशासन के पास भी कोई राहत दिलाने का कोई खास हथकंडा नहीं रह गया है। उपभोक्ताओं के अनुसार एजेंसियों पर अक्सर नए बहाने सुनने को मिल रहे हैं। ताकि किसी तरह सिलिंडर न देना पड़ा। हजार आदमी की लाइन लग रही है तो दो सौ से तीन सौ लोग ही बहुत मुश्किल से सिलिंडर पा रहे हैं। बाकी उपभोक्ता निराश लौट जा रहे हैं।
Trending Videos

बीपीसीएल कंपनी के अधिकृत कुछ एजेंसियों पर मार्च महीने में हुई बुकिंग पर सिलिंडर देना बंद कर दिया गया है। एजेंसी संचालकों का कहना हैं कि कंपनी की ओर से वित्तीय सत्र बदलने के कारण मार्च महीने की बुकिंग पर नए वित्तीय सत्र में डिलीवरी नहीं होगी। इसके लिए फिर से बुकिंग करनी होगी। वहीं उपभोक्ता इस व्यवस्था से काफी नाराज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि 15 मार्च से 31 मार्च के बीच ऑनलाइन बुकिंग का अधिकांश सिलिंडर नहीं मिला है। कभी एजेंसी आपूर्ति में कमी बताई गई तो कभी होम डिलीवरी का दावा किया गया। इस अवधि में बुकिंग करने वाले उपभोक्ता अपने हक का सिलिंडर लेने के लिए दौड़भाग कर रहे हैं। एजेंसियां अब उन्हें सिलिंडर देने से मना कर रही है।
आवास विकास के उपभोक्ता संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि मालवीय रोड रोडवेज के निकट स्थित एजेंसी पर बुकिंग कराने के बाद 19 मार्च से ही सिलिंडर के दौड़ रहे हैं। उन्हें पहले अलग-अलग तिथि बताई गई अब फिर से बुकिंग कराने को कहा जा रहा है। इसके लिए 45 दिन बीतने का इंतजार करना होगा। एजेंसी पर कोई सुनने वाला नहीं है।
इसी तरह स्टेशन रोड पर एजेंसी के उपभोक्ता रजनीश ने बताया कि यहां रोजाना 800 से एक हजार आदमी लाइन में सिलिंडर के साथ खड़े हो रहे हैं। मगर दो सौ से तीन सौ लोगों को ही सिलिंडर मिल पा रहा है। प्रतिदिन एजेंसी पर अधिक भीड़ होने की वजह से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
आयोजन को लेकर बढ़ी चिंता : 15 अप्रैल से लगन शुरू हो रही है। अनुमानित एक हजार से अधिक शादी, तिलक, जनेऊ जैसे मांगलिक आयोजन इसी महीने हो रहे हैं। इसमें कुछ वीआईपी आयोजनों में एक से दो हजार लोग निमंत्रित है। जिनके खाने- पीने की व्यवस्था के लिए सिलिंडरों का इंतजाम करना आयोजकों पर भारी पड़ रहा है।
लोग अगल-बगल से खाली सिलिंडर जुटा रहे हैं। दूसरों का कनेक्शन मांग रहे हैं। इतना जुगाड़ करने के बाद भी आसानी से रिफिल नहीं मिल रहा है। कुछ लोग ब्लैक में 976 का सिलिंडर दो हजार रुपये में खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed