{"_id":"69caca431f89b46d1d005979","slug":"mosquito-infestation-increased-anti-larvae-spraying-was-not-done-basti-news-c-207-1-bst1006-155830-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, नहीं हुआ एंटी लार्वा का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, नहीं हुआ एंटी लार्वा का छिड़काव
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर पंचायत नगर बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों में गर्मी शुरू होते ही मच्छरों के प्रकोप से ग्रामीण परेशान है। क्षेत्र के अधिकांश गांवों में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव नही होने के साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था भी पटरी से उतरी हुई है। जगह-जगह पानी इकट्ठा होने के दुर्गंध फैलने लगी है। इससे मच्छरों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
गर्मी का मौसम शुरू होते ही क्षेत्र में जल जनित बीमारियां के पनपने का भी खतरा बना हुआ है। क्षेत्र के रामअजोर, विमला, संदीप आदि लोगों ने बताया कि जिम्मेदार लोगों को एंटी लार्वा व फॉगिंग बरसात शुरू होने से पहले कराना चाहिए था लेकिन अभी तक नही हुआ है। इस मामले में पूछे जाने पर ईओ नगर सृष्टि सिंह ने बताया कि स्वच्छ रखने के लिए फॉगिंग, एंटी लार्वा, ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव के लिए निर्देशित किया गया है। वार्डों में साफ सफाई और बेहतर करने के लिए सफाई कर्मियों को निर्देशित किया गया है। जल्द ही सभी वार्डों में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव का कार्य करा लिया जाएगा।
Trending Videos