{"_id":"69cacb1690243e76270e44db","slug":"ritika-became-an-assistant-commissioner-after-studying-at-home-instead-of-relying-on-coaching-basti-news-c-207-1-bst1006-155833-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कोचिंग पर नहीं रही निर्भर, घर में पढ़ाई कर रितिका बनीं असिस्टेंट कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कोचिंग पर नहीं रही निर्भर, घर में पढ़ाई कर रितिका बनीं असिस्टेंट कमिश्नर
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीएस : कलवारी क्षेत्र की देवरी निवासी हैं रितिका, पिता पेशे से अधिवक्ता
बस्ती। जिले के मेधावियों ने पीसीएस परीक्षा परिणाम में सफलता हासिल की है। देवरी निवासी रितिका और मनौवा निवासी अरुण का चयन असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी के पद पर हुआ है। दोनों की सफलता पर शुभचिंतकों ने बधाई दी है। रितिका ने घर से ही ऑनलाइन माध्यम से तैयारी की। किसी बड़े कोचिंग संस्थान पर निर्भर नहीं रहीं।
देवरी भदावल निवासी पेशे से अधिवक्ता शिव सहायक शुक्ल की बेटी रितिका शुक्ला ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) के पद पर चयनित होकर पूरे जिले का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। रितिका की माता एक गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद रितिका ने आत्मविश्वास, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया। खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी तैयारी घर से ही ऑनलाइन माध्यम से की और किसी बड़े कोचिंग संस्थान पर निर्भर नहीं रहीं।
रितिका की प्रारंभिक शिक्षा बस्ती जनपद में ही हुई। उन्होंने वर्ष 2016 में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, रामबाग से हाईस्कूल तथा वर्ष 2018 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके बाद वर्ष 2021 में रामचरित्र चौधरी महाविद्यालय, गणेशपुर से बीएससी तथा वर्ष 2023 में बीएड की डिग्री प्राप्त की। हाल ही में वर्ष 2025 में शिव हर्ष किसान डिग्री कॉलेज, बस्ती से एमएससी पूरा किया। अपने माता-पिता की इकलौती संतान रितिका की इस सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों एवं क्षेत्रवासियों ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और उन्हें बधाइयां दीं।
175वीं रैंक हासिल कर अरुण बने असिस्टेंट कमिश्नर
कलवारी। कुदरहा विकास खंड के अंतर्गत कलवारी थाना क्षेत्र के मनौवा निवासी सेवा निवृत्त प्रशासनिक अधिकारी विकास भवन लाल बहादुर के बेटे अरुण कुमार ने उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा 2024 घोषित परीक्षा परिणाम में 175 वीं रैंक लाकर असिस्टेंट कमिश्नर व्यावसायिक टैक्स के पद पर चयनित हुए हैं। उन्होंने अपने चयन का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों व शुभचिंतकों को दिया है। उन्होंने कहा यदि लक्ष्य बनाकर नियमित पढ़ाई किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। उनका चयन चौथे प्रयास में हुआ है।
स्तुति पांडेय बनी बीडीओ
- ब्लॉक के ताड़ीजोत गांव निवासी है स्तुति
बस्ती। पीसीएस के निकले परीक्षा परिणाम में सदर विकास खंड के ताडीजोत गांव निवासी दिनेश पांडेय की पुत्री स्तुति पांडेय का चयन बीडीओ के पद पर हुआ है। उनके चयन पर लोगों ने बधाई दी है।
स्तुति पांडेय की प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर रामबाग एवं इंटरमीडिएट तक की शिक्षा बस्ती में हुई है। स्तुति ने अपनी तैयारी बड़े भाई अभिषेक पांडेय के मार्गदर्शन में की है। इनके पिता दिनेश पांडेय भारतीय जीवन बीमा निगम में अभिकर्ता और माता गृहिणी है। स्तुति पांडेय ने घर पर रह कर तैयारी की थी। उसने अपनी सफलता का श्रेय बाबा उदय राज पांडेय, माता पिता, भाई और गुरूजनों को दिया है। उनके चयन पर बनकटी के बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ला, एडीओ पंचायत आशुतोष पटेल, ग्राम सचिव प्रदीप गुप्ता, राम प्रकाश सिंह, अर्चिता दुबे, ज्योति, प्रमोद मिश्रा आदि ने खुशी जताई है।
असिस्टेंट कंट्रोलर के पद पर नीलेश का चयन
पैकोलिया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज के अधीनस्थ पीसीएस परीक्षा में नीलेश कुमार सिंह का चयन असिस्टेंट कन्ट्रोलर लीगल मेजरमेंट के पद पर हुआ है। पैकोलिया गांव निवासी नीलेश कुमार सिंह पुत्र बीरेंद्र सिंह की प्रारंभिक शिक्षा मांटेसरी स्कूल पैकोलिया, फिर इंटर तक की शिक्षा डीआरसी विद्यालय भीटी-मिश्र हसीनाबाद और ग्रेजुएशन नाथनगर संतकबीरनगर से किया है। प्रयागराज में रहकर तैयारी कर रहे थे। उनके चयन और सफलता से गांव व आस-पास में हर्ष का माहौल है। नीलेश कुमार सिंह ने बताया कि मेरी सफलता में मेरे बाबा शारदा सिंह का विशेष योगदान रहा है।
Trending Videos