सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mother crushed to death by trailer while crossing four-lane, daughter critical

Basti News: फोरलेन पार करते समय ट्रेलर से कुचलकर मां की मौत, बेटी गंभीर

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Mother crushed to death by trailer while crossing four-lane, daughter critical
विज्ञापन
गोरखपुर/बस्ती। गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर के पास बृहस्पतिवार को सड़क पार करते समय ट्रेलर ने मां-बेटी को रौंद दिया। हादसे में मां की मौके पर मौत हो गई जबकि बेटी की हालत गंभीर है। सीएचसी सहजनवां के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला।
Trending Videos

मूलरूप से बस्ती के नगर बाजार निवासी अमीना (45) अपने पति अब्दुल रहमान और बेटी तराना (12) के साथ गीडा थाना के पिपरौली में रहने वाले रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। कालेसर जीरो पॉइंट के पास बने कट पर तीनों सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान संतकबीरनगर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने रही मां और बेटी को रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में अमीना की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल बेटी को सीएचसी पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गीडा पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। ट्रेलर और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed