सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police nabbed rape accused who fled from court

Basti News: न्यायालय से भागे दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Police nabbed rape accused who fled from court
विज्ञापन
बस्ती। जिले के पैकोलिया थाना के पटना गांव का रहने वाला दुष्कर्म का आरोपी रामबाबू 25 मार्च को पेशी के दौरान न्यायालय कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गया था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ न्यायालय कर्मचारी ने एफआईआर दर्ज कराया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को कचहरी चौराहा से गिरफ्तार कर लिया गया।
Trending Videos

बता दें कि मामला परशुरामपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। परशुरामपुर थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। संबंधित आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस 25 मार्च को न्यायालय में पेश कर दी थी। आरोपी की तरफ से जमानत के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया गया था। मगर न्यायालय ने उसका जमानत प्रार्थना पत्र अस्वीकार कर दिया और 30 मार्च तक न्यायिक अभिरक्षा में उसे रहने के लिए आदेशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच आरोपी ने पेट में दर्द होने की बात कहकर बाथरूम जाने का बहाना बनाया। न्यायालय में भीड़ का फायदा उठाकर वह फरार हो गया। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी। विवेचक अजय सिंह ने बताया कि आरोपी को दोबारा कचहरी चौराहा से गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश कर दिया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार : बस्ती। कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी दुर्गेश्वर कुमार शुक्रवार को मूड़घाट पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed