फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police searching for the three main kidnappers; CCTV footage being examined.

Basti News: मुख्य तीन अपहरणकर्ताओं की तलाश में पुलिस, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

Sun, 26 Jul 2026 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Police searching for the three main kidnappers; CCTV footage being examined.
बस्ती। हरदिया-वॉल्टरगंज मार्ग पर सियरापार गांव के पास विद्यालय प्रबंधक के अपहरण और मारपीट के मामले में पुलिस मुख्य तीन आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि वारदात में शामिल तीन अन्य लोगों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। उनकी पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मामले के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

संतकबीरनगर जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के करमा गांव निवासी एवं वर्तमान में वॉल्टरगंज क्षेत्र के भरौली बाबू में विद्यालय संचालित करने वाले जगदंबा प्रसाद चतुर्वेदी (50) का बृहस्पतिवार की रात करीब 10:30 बजे सियरापार गांव के पास कथित रूप से अपहरण कर लिया गया था। बदमाश उन्हें जबरन एक काली कार में बैठाकर ले गए। सूचना मिलते ही आसपास के कई थानों की पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस की घेराबंदी बढ़ने पर आरोपी उन्हें नगर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीजीआई, लखनऊ ले गए। परिजनों के अनुसार जगदंबा प्रसाद चतुर्वेदी के शरीर पर 13 जगह चोटें आई हैं और उनके हाथ व पैर में फ्रैक्चर है।
विज्ञापन

प्रबंधक के बेटे चंद्रमौलि की तहरीर पर पुलिस ने सुजीत सिंह उर्फ दीपक सिंह, विट्टू सिंह निवासी भरौली बाबू, थाना वाल्टरगंज तथा करुणेश्वर निवासी करमाकला, थाना बेलहरकला, संतकबीरनगर समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार घटना के समय कार में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें से तीन की पहचान अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------
छह एयर जमीन के विवाद से जुड़ा मामला
घायल प्रबंधक के भतीजे चंद्रभूषण उर्फ राम चौबे ने बताया कि वर्ष 2014 में जगदंबा प्रसाद चतुर्वेदी ने भरौली बाबू में विद्यालय के लिए 227 एयर जमीन खरीदी थी। आरोप है कि उसी गांव के एक व्यक्ति ने छह एयर जमीन पर अपना दावा किया, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ। वर्ष 2024 में भी प्रबंधक पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया था, जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। बृहस्पतिवार को उसी मामले की न्यायालय में सुनवाई से लौटने के दौरान उनके साथ यह घटना हुई।

कोट
प्रबंधक के अपहरण के मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गाड़ी में तीन अन्य लोग के शामिल होने की बात आई है। उनकी पहचान की जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
-सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed