{"_id":"6a6e4bc9352b57207f0a3077","slug":"pratima-becomes-president-of-inner-wheel-club-basti-midtown-basti-news-c-207-1-bst1005-163499-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रतिमा बनीं इनरह्वील क्लब बस्ती मिडटाउन की अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रतिमा बनीं इनरह्वील क्लब बस्ती मिडटाउन की अध्यक्ष
विज्ञापन
इनरह्वील क्लब बस्ती मिडटाउन की नई कार्यकारिणी गठित स्रोत संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। इनरह्वील क्लब बस्ती मिडटाउन के पदग्रहण समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। समारोह में प्रतिमा जायसवाल ने क्लब की नई अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया, जबकि चित्रा गुप्ता को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष आशा अग्रवाल ने अपने कार्यकाल 2025-26 का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए क्लब की उपलब्धियों से सदस्यों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि क्लब को डिस्ट्रिक्ट स्तर पर डायनेमिक क्लब सहित कई सम्मान प्राप्त हुए। इसके बाद उन्होंने प्रतिमा जायसवाल को अध्यक्षीय कॉलर पहनाकर औपचारिक रूप से पदभार सौंपा।
नई अध्यक्ष प्रतिमा जायसवाल ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए शिवांगी पांडेय को कोषाध्यक्ष, दीपा खंडेवाल को आईएसओ, सरिता रुगटा को संपादक और कमल गाड़िया को उपाध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।