फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Red Cross gets office building

Basti News: रेडक्रॉस को मिला कार्यालय भवन

Mon, 17 Aug 2026 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Red Cross gets office building
बस्ती। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी बस्ती को वर्षों बाद अपना कार्यालय मिल गया है। रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव अथक प्रयासों के बाद सीएमओ कार्यालय परिसर में स्थित पुराना जिला औषधि निरीक्षक कार्यालय अब सीएमओ डॉ. राजीव निगम के आदेश पर रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यालय के रूप में आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

इस महत्वपूर्ण कार्य में डिप्टी सीएमओ डॉ. सियाराम यादव का भी भरपूर सहयोग रहा। सचिव रंजीत श्रीवास्तव ने कार्यालय के लिए लगातार प्रयास करते हुए सीएमओ कार्यालय से समन्वय स्थापित किया।
विज्ञापन

उनके प्रयासों के फलस्वरूप अब रेडक्रॉस सोसाइटी को अपना स्थायी कार्यालय उपलब्ध हो सका है। इस कार्यालय से अब स्वास्थ्य शिविर, प्राथमिक चिकित्सा, जनजागरूकता अभियान, आपदा एवं आपातकालीन सहायता तथा जरूरतमंद लोगों की सेवा जैसे कार्यों को और गति दी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव रंजीत श्रीवास्तव, सभापति संतोष सिंह ने सीएमओ डॉ. राजीव निगम एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. सियाराम यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed